होम राज्य उत्तर प्रदेश Mukhtar Ansari: Brother Afzal Gave Statement Against The State Government And Jail...

Mukhtar Ansari: Brother Afzal Gave Statement Against The State Government And Jail Administration – Amar Ujala Hindi News Live – Up:अफजाल ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा


मुख्तार अंसारी: भाई अफजाल ने राज्य सरकार और जेल प्रशासन के खिलाफ दिया बयान

सांसद अफजाल अंसारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्तार की हालत बिगड़ने पर उसके बडे़ भाई व बसपा से सांसद अफजाल अंसारी ने बिना नाम लिए प्रदेश सरकार व जेल प्रशासन को निशाने पर लिया है। मेडिकल कॉलेज पहुंचे अफजाल ने कहा कि छोटे भाई की जान लेने का सातवीं बार प्रयास किया गया है। शायद किसी को इंतजार रहा होगा कि मुख्तार की मौत की खबर आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें ऊपर वाले पर भरोसा है, जब जिसकी मौत का दिन तय हो जाएगा तो वह एक सांस भी ज्यादा जी नहीं सकता। शैतान शैतानी तो कर सकता है, लेकिन अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सकता है।

मीडिया से बात करते हुए अफजाल ने कहा कि मुख्तार के मुताबिक 19 मार्च को मुख्तार को खाने में जहर दिया गया, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ी है। सोमवार को तबीयत की यह स्थिति थी कि लोगों को लगा कि अब कहीं भेजने से भी कुछ होने वाला नहीं है, लेकिन अभी मुख्तार की हियात है। कहा कि करीब 40 दिन पहले जेल में खाना चखने वाले कर्मचारी और डिप्टी जेलर जो खाना पकवाने का इंचार्ज था, दोनों की हालत बिगड़़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here