होम राज्य Jammu Srinagar Highway Taxi Rescue Operation Photos Update | Srinagar News |...

Jammu Srinagar Highway Taxi Rescue Operation Photos Update | Srinagar News | जम्मू 300 फीट गहरी खाई में गिरी पैसेंजर कैब: 10 की मौत; रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ हादसा

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू श्रीनगर हाईवे टैक्सी रेस्क्यू ऑपरेशन तस्वीरें अपडेट | श्रीनगर समाचार

रामबन1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बचाव दल अभी भी खाई में से शवों को निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं। - Dainik Bhaskar

बचाव दल अभी भी खाई में से शवों को निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं।

जम्मू के रामबन में गुरुवार देर रात एक पैसेंजर कैब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात सवा एक बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ। रेस्क्यू टीम के मुताबिक पैसेंजर कैब श्रीनगर से जम्मू जा रही थी, लेकिन भारी बारिश के चलते फिसलकर खाई में गिर गई थी।

अब तक 10 यात्रियों के शव खाई में से निकाल लिए गए हैं। मरने वालों में जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपिन मुखिया भैरगंग शामिल हैं।

हादसे की तस्वीरें…

रेस्क्यू टीमें शुक्रवार सुबह से खाई में शवों की तलाश कर रही हैं।

रेस्क्यू टीमें शुक्रवार सुबह से खाई में शवों की तलाश कर रही हैं।

शवों की पहचान उनके पास मिले आईडेंटिटी कार्ड से की जा रही है।

शवों की पहचान उनके पास मिले आईडेंटिटी कार्ड से की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक कैब हादसे में मरने वाले ज्यादातर मजदूर थे

अधिकारियों के मुताबिक कैब हादसे में मरने वाले ज्यादातर मजदूर थे

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here