होम राज्य उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में एक रैली को संबोधित किया. ...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में एक रैली को संबोधित किया. – अमर उजाला हिंदी न्यूज लाइव – अंबेडकरनगर: सीएम योगी बोले


सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में एक रैली को संबोधित किया.

अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते हुए भारत को सभी ने देखा है। देश तेजी से बदल रहा है। डबल इंजन की सरकार लोगों को लाभ पहुंचा रही है। 56 लाख गरीबों को आवास की सुविधा मिली है। आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। अराजकता नहीं है। युवाओं को नौकरी दी जा रही है। पहले नियुक्ति निकलती थी तो चाचा भतीजा की सरकार में लूट मच जाती थी।

मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार को अकबरपुर के सिविल लाइन स्थित सभास्थल पर जिले के लिए 2122 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब बिना भेदभाव के प्रदेश में सरपट विकास हो रहा है।

ये भी पढ़ें – सपा का खेल बिगाड़ेगी बसपा की चाल… बागी तेवर वाले अपने सांसदों से दूरी, सात उम्मीदवार में से पांच मुस्लिम

ये भी पढ़ें – यूपी में 32 हजार मेगावाट तक जा सकती है बिजली की मांग, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने जारी किया अनुमान

अयोध्या में मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या सपा ऐसा कर सकती थी? सपा तो इस जिले का नाम तक मिटा देना चाहती थी। सपा को महापुरुषों की परवाह नहीं है। वह नाम मिटाना चाहती है हम सम्मान कर रहे हैं। हम मकान ही नहीं दे रहे। राशन और आयुष्मान कार्ड भी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने तय किया है हम हर परिवार को फैमिली कार्ड जारी करेंगे। इससे जिन्हें जिन योजना का लाभ नहीं मिला है वह दिया जाएगा। हम हर परिवार को रोजगार से जोड़ेंगे। जब सरकार में बैठे लोग सिर्फ परिवार के बारे में सोचते हैं तब योजना के नाम पर डकैती पड़ती है। सरकार में बैठे लोगों को लोक कल्याण के बारे में सोचना चाहिए। पहले यहां माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लेते थे अब अंबेडकरनगर में ऐसा नहीं होता है। पिछली सरकारों ने माफियाओं को पाला-पोषा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अंबेडकरनगर तो मेरा पड़ोसी जिला है। यह गोरखपुर से सटा है। यहां के विकास का मुझे पूरा ध्यान है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प विकसित भारत का है। इसके लिए विकसित उत्तर प्रदेश जरूरी है। यह जिलों का विकास होने से होगा। विकसित भारत की कल्पना को हमें मिलकर साकार करना है। उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार के आह्वान के साथ संबोधन खत्म किया।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here