
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने वाली टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बरेली दंगे के आरोपी तौकीर रजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते वक्त योगी की तारीफ में कहा, था कि धार्मिक व्यक्ति ही योग्य राजा बन सकता है। अच्छे परिणाम दे सकता है, जैसे सीएम योगी।
2010 में हुए बरेली दंगे के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की ओर से बरेली के फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज के आदेश के खिलाफ दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की अदालत कर रही है।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की एकल पीठ ने अधीनस्थ न्यायालय के न्यायाधीश की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर कहा कि किसी न्यायिक अधिकारी से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है कि वो अपनी व्यक्तिगत या पूर्व धारणाओं और लगाव का प्रदर्शन अदालती आदेश में करे।

























