होम राज्य उत्तर प्रदेश सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुसलमानों से...

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुसलमानों से की ये अपील – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुसलमानों से की ये अपील

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके समर्थन में दिल्ली और उसके अलावा कुछ जगहों पर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसमें टोपी लगाकर मुसलमान भी भाग ले रहे हैं। मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि मुसलमान इस तरह के धरना प्रदर्शन में भाग न लें, ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखें।

मौलाना ने कहा कि इस्लाम मज़हब ने शराब को हराम व नाजायज करार दिया है। इस्लाम ने अपने अनुयायियों को शराब को पीने, सेवन करने, लेन-देन, खरीद व फरोख्त, हर तरह के इस्तेमाल से बड़ी सख्ती के साथ रोका है। अगर कोई मुसलमान अरविंद केजरीवाल के समर्थन में हो रहे धरना व प्रदर्शन में शरीक होता है तो वो नाजायज कार्य को बढ़ावा देने वाले में शामिल समझा जाएगा।  जो मुसलमान भाग लेगा वोह शरीयत की नजर में मुजरिम होगा, इसलिए धरना प्रदर्शन से दूर रहे।

मौलाना ने कहा कि रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है, इस महीने को खुदा ने अपना महीना कहा है। रमजान माह खुदा की इबादत के लिए है। इस महीने में की गई इबादत का दोगुना शबाब मिलता है, इसलिए किसी तरह के धरना प्रदर्शन से दूरी बनाकर खुदा की इबादत में लगों रहे। पाबंदी के साथ रोजा और नमाज अदा करें और अपने परिवार पर ध्यान दें। ये धरना प्रदर्शन राजनीतिक होते हैं, इससे मुसलमानों को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here