होम राज्य उत्तर प्रदेश संत विदेह नंदनी शरण महाराज का निधन, अंतिम दर्शन को जुटे हजारों...

संत विदेह नंदनी शरण महाराज का निधन, अंतिम दर्शन को जुटे हजारों लोग, अयोध्या में दी जाएगी समाधि

बदायूं के सोई आश्रम के विदेह नंदनी शरण महाराज का शनिवार सुबह करीब पांच बजे बरेली में उपचार के दौरान निधन हो गया। पांच दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। विदेह नंदनी शरण 75 साल के थे। वह करीब 30 साल पहले सोई आए थे और यहां आश्रम बनाया था। उनके शिष्यों और भक्तों का कहना कि विदेह नंदनी शरण महाराज सिद्ध पुरुष थे। उनके यहां तमाम बड़े अधिकारी और नेता आशीर्वाद लेने आ चुके हैं। शनिवार सुबह जब लोगों ने उनके निधन की खबर सुनी तो आश्रम पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उनके शिष्य संत शरण महाराज ने बताया कि महाराज जी को अयोध्या में समाधि दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here