होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च तक पूरा होगा –...

यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च तक पूरा होगा – बदायूँ समाचार

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा

जीआईसी में काली पट्टी बांधकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक। संवाद

बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च तक पूरा होगा। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 90380 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। अब तक यहां 40410 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। यहां मूल्यांकन 31 मार्च से पहले ही पूरा हो जाएगा।

जिले में दो सेंटरों पर हाईस्कूल और दो पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इनमें इस्लामिया इंटर कॉलेज केंद्र को 108823 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। इनमें से 32929 का मूल्यांकन किया जा चुका है, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 69084 में से 21084 और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर 79764 में से 25577 कॉपियों ही मूल्यांकन हो पाया है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को 670 उत्तर पुस्तिकाएं कम जांची गईं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार का कहना है कि समय से पहले ही मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा।

मांगें पूरी न हुईं तो 22 से होगा मूल्यांकन का बहिष्कार

बदायूं। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने शिक्षक की हत्या के प्रकरण में डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। इसमें मृतक शिक्षक के परिजनों को दो करोड़ रुपये का मुआवजा देने, हत्यारे पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकद्दमा फास्ट ट्रैक अदालत में चलाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि प्रयागराज में विभिन्न संगठनों के प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि यदि दो दिन के अंदर सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो 22 मार्च से पूरे प्रदेश में मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया जाएंगा। इस दौरान अटेवा के जिला प्रभारी अनिल यादव, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केहरी लाल, सुरेंद्र कुमार, मुन्ना लाल झा, विज्ञान सिंह, आभास कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

जीआईसी में काली पट्टी बांधकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक। संवाद

जीआईसी में काली पट्टी बांधकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक। संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here