होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी के हरदोई में शिक्षक ने की आत्महत्या – अमर उजाला हिंदी...

यूपी के हरदोई में शिक्षक ने की आत्महत्या – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


यूपी के हरदोई में शिक्षक ने की आत्महत्या

शिक्षक ने की आत्महत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरदोई जिले के सांडी कस्बे में बिलग्राम चुंगी पर स्थित एक महाविद्यालय में शिक्षक का शव आवासीय परिसर में फंदे पर लटकता मिला। बुधवार को भी वह होली की छुट्टी मनाकर घर से वापस महाविद्यालय आया था। उसके स्टेटस पर डिप्रेशन इतना बढ़ने लगा है कि दिमाग की सारी नसें फटने लगी हैं.. पर मजाल है एक भी फटकर.. काम आसान कर दें… लगा था। प्राथमिक जांच में अवसाद के चलते खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।

कानपुर के यशोदा नगर के 10पी ब्लाक में वैष्णो विद्या मंदिर स्कूल के पास के निवासी अंकित दीक्षित (32) बीती एक मार्च से सांडी में बिलग्राम चुंगी पर स्थित एपीएस महाविद्यालय में शिक्षक के पद पर भर्ती हुआ था। होली के अवकाश से 27 मार्च को वह वापस महाविद्यालय आ गया था। महाविद्यालय परिसर में ही बने आवासीय परिसर में रहता था। गुरुवार को जब वह स्कूल नहीं पहुंचा, तो प्राचार्य अरविंद मिश्रा ने अंकित को फोन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here