होम राज्य उत्तर प्रदेश मंत्री असीम अरुण ने गोपाल की मदद के लिए दिए 9.33 लाख...

मंत्री असीम अरुण ने गोपाल की मदद के लिए दिए 9.33 लाख रुपये – अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


Minister Aseem Arun gave Rs 9.33 lakh to help Gopal

मंत्री असीम अरुण ने की दिव्यांग गोपाल की मदद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दोनों हाथों से दिव्यांग होनहार छात्र गोपाल दीक्षित अब सपनों की उड़ान भर सकेगा। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने गोपाल के घर जाकर मुलाकात की और निधि से 9.30 लाख रुपये की मदद जारी की है। इस रकम से गोपाल को कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे। रुपये मिलने पर गोपाल के परिवार ने विधायक का आभार जताया है।

सदर तहसील के जलालाबाद कस्बे निवासी छात्र गोपाल दीक्षित ने एक दुर्घटना में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। इसके बाद भी गोपाल ने हार नहीं मानी और अपनी शिक्षा जारी रखी। पढ़ने के साथ ही गोपाल अच्छी पेंटिंग करता है। गोपाल के पैर से चित्र बनाते हुए खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सदर विधायक असीम अरुण गोपाल से मिलने के लिए उसके घर गए थे और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। इस रकम से गोपाल को कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here