बिल्सी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा के तत्वाधान में क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली के शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में एक पत्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका सीओ सुशील कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ किया। इस अवसर पर बीके ऊषा के द्वारा बताया गया कि आप आत्मा है मन, बुद्धि, संस्कार सभी आत्मा से जुड़ा हुआ। शरीर में आत्मा एक सॉफ्टवेयर है जिस प्रकार कम्प्यूटर या मोबाइल से सॉफ्टवेयर को बाहर निकालने पर सभी फंक्शन कार्य करना बंद कर देते है। ठीक उसी तरह जैसे ही वह शरीर से आत्मा बाहर निकल जाती है शरीर भी बेकार हो जाता है। उन्होने चित्र प्रदर्शनी को समझाते हुए इसमें स्वयं का सत्य परिचय और परमपिता परमात्मा शिव का सत्य परिचय और अपने सत्य घर का परिचय बताया।
अपने संस्कार कैसे शुद्ध बनाए जाएं परमात्मा से अपना संबंध कैसे जोड़े इसकी विधि भी सिखाई गई। महाशिवरात्रि के पर्व पर धतूरा जिस प्रकार कड़वा होता है इस प्रकार हमारे कड़वे विचारों को हम बाबा शिव को अर्पण करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, बीके कुसुम, गीता, ममता, अरविंद कुमार, प्रीती आदि मौजूद रहे।

























