होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की...

बिल्सी: महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़,जगह जगह हुए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न,

बिल्सी। नगर और क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रध्दा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव के भक्तों ने उपवास रखकर की उपासना । साथ ही सैकड़ों भक्तों ने भागीरथी घाट कछला से गंगा जल लाकर शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया। दोपहर तक नगर के नील कंठेश्वर महाराज, हनुमानगढ़ी, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, नव दुर्गा मंदिर के अलावा नगर के अधिकांश मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही।

इधर तहसील क्षेत्र के गांव शरह बरोलिया, सिमर्रा भोजपुर, सिरासौल जसा पट्टी, रिसौली, खितौरा, नरैनी, दिधौनी, रियोनाई दलाई स्थित शिव पर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। जहां भक्तों को जलाभिषेक करने के लिए काफी देर कर लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। इधर क्षेत्र के गांव नगलाडल्लू, निजामपुर, सिमर्रा भोजपुर, दिधौनी, शरह बरोलिया समेत कई गांवों में मेला आयोजित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here