होम राज्य उत्तर प्रदेश बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुरादाबाद में, मंच पर पहुंचते ही जयकारों...

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुरादाबाद में, मंच पर पहुंचते ही जयकारों से गूंज उठा पंडाल – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


मुरादाबाद में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंच पर पहुंचते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा

मुरादाबाद में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हमेशा स्थान और संगत का बहुत महत्व होता है। यदि संसार में रमकर रहोगे तो जीते जी नर्क में रहोगे। भगवान हनुमान के होके रहोगे तो परम सुख की प्राप्ति होगी। हनुमान जी की शरण में रहोगे तो संकटों की मजाल नहीं जो तुम्हारा बाल भी बांका कर पाए। ये बातें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहीं। वह नया मुरादाबाद स्थित लोहिया एस्टेट में श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम ट्रस्ट और लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट की ओर से आयोजित चार दिवसीय श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here