बदायूं की बाबा कॉलोनी के दो बच्चों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। उसे सिविल लाइंस थाने से कड़ी सुरक्षा में लाया गया। कोर्ट के बाहर पहले ही पुलिस फोर्स लगा दी गई थी। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलनी में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसमें एक आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। दूसरा आरोपी जावेद फरार था। उसने बृहस्पतिवार को बरेली में सरेंडर किया। उसे दोपहर के समय बदायूं लाया गया। रातभर उसे सिविल लाइंस थाना में रखकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं।

























