
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव।
बदायूं ।बदायूँ को लेकर सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से बदायूं में जनसंपर्क यात्रा पर हूं। मन में बदायूं से जुड़े ढ़रों किस्से और यादें हैं।सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (चाचा) को बदायूं सीट के लिए 22 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। उनके 21 दिन तक बदायूँ नहीं आने को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे थे उन सभी सवालों के जबाब अब उन्होंने X पर पोस्ट के साथ दे दिए हैं। हालांकि उनका कहना है कि वे स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण बदायूं नहीं आए। जिसके बाद में उनके चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य को सौंपी गई थी।
उनका कार्यक्रम दो बार तय होने के बाद रद्द हो गया था। इसकी वजह से चाचा के टिकट को लेकर जिले में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। यहां तक की टिकट बदलने तक की चर्चाएं होने लगी थीं। लेकिन शिवपाल यादव ने उन चर्चाओं पर बृहस्पतिवार सुबह विराम लगा दिया।
शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने कहा कि आज से बदायूं में जनसंपर्क यात्रा पर हूं, इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता, मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं।

























