होम राज्य उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम में बदलाव हुआ। -अमर उजाला...

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम में बदलाव हुआ। -अमर उजाला हिंदी न्यूज़ लाइव


उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम बदला।

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एक दिन पहले बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश और बृहस्पतिवार को चली तेज हवाओं के चलते प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई।

पिछले दिनों सर्वाधिक गर्म रहे प्रयागराज में पारा 6-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ बृहस्पतिवार को 27.9 डिग्री तक पहुंचा।

मालूम रहे कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को झारखंड व बिहार से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश व ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा।

अयोध्या में न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आगरा में दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here