होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा में महापुरुषों के आदर्शों को समर्पित होगा भाजपा का अनुसूचित वर्ग...

आगरा में महापुरुषों के आदर्शों को समर्पित होगा भाजपा का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन आयोजित – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


आगरा में महापुरुषों के आदर्शों को समर्पित होगा भाजपा का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन

भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का मंच तैयार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह महासम्मेलन कोठी मीना बाजार के मैदान में हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। इससे पहले महासम्मेलन स्थल को आंबेडकर नगर नाम दिया गया है। इसमें प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड के एससी जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। भाजपा नेताओं ने बुधवार को अधिवेशन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान के डिप्टी सीएम, चार केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के आठ मंत्री, 50 से ज्यादा विधायक और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। चुघ ने बताया कि मोदी सरकार में दलितों के मान सम्मान और स्वाभिमान का ध्यान रखते हुए ऐसी दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार में मुफ्त राशन के साथ, गरीबों को आवास, हर घर नल योजना, 4 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here