कल की ख़बर में स्वदेश केसरी ने लगया था धर्मेंद्र यादव के बदायूँ से राजनीति के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह?

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने उम्मीदवार में बड़ा बदलाव कर दिया है। उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है। मंगलवार को पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई है। इसमें पांच उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें से चार नए उम्मीदवार हैं। इस प्रकार सपा ने यूपी की 80 में से अब तक 31 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बदायूं लोकसभा सीट पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार में बदला है। शिवपाल सिंह यादव को अब बदायूं से लोकसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा की गई है। पहले समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव के नाम का ऐलान किया था।

बदायूं लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की सबसे महत्वूपर्ण सीटों में से एक रही है। बदायूं को पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गढ़ के रूप में देखा जाता रहा है। धर्मेंद्र यादव से सलीम इकबाल शेरवानी को रिप्लेस किया धर्मेंद्र ने मुलायम सिंह की कर्मस्थली, समाजवादी के गढ़ बदायूं में 2009 में कदम रख दिया। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में वह विजयी हुए, उन्हें 2,33,744 वोट मिले और 32,542 वोटों से जीते। उन्होंने बसपा के डीपी यादव को हराया। बदायूँ से धर्मेंद्र यादव को पहले ही चुनाव में सभी जाति धर्मो से भारी वोट और सपोर्ट मिला, जिसके बदले मे धर्मेंद्र यादव ने भी बदायूँ मे विकास की गंगा बहा दी बदायूँ का चौतरफा विकास कराया, विरोधी पार्टी के लोग भी कहने को मजबूर हो गए कि इतना विकास तो देश आज़ादी के बाद से आजतक नहीं हुआ,इसी का नतीजा रहा 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बदायूं की जनता ने धर्मेंद्र को जीत दिलाई।इसी जीत के बाद धर्मेंद्र यादव के व्यवहार में परिवर्तन आता गया इस पारी में उन्होंने अपने सजातीय गिने चुने नेताओं को ही प्राथमिकता दी साथ ही एक वर्ग विशेष के नेताओं के साथ उनके निजी सहायकों का रवैया भी जनता को अखरने लगा ,उन्होंने बदायूँ की राजनीति में सबका कद बौना कर दिया दिल्ली लखनऊ बदायूँ हर जगह इन्हीं नेताओं से घिरे रहना और धीरे धीरे एक वर्ग विशेष के आगे बाकी सवर्ण नेताओं को किनारे करना भारी पड़ गया उनको बदायूँ की जनता ने 2019 के चुनाब में हराकर गलती का एहसास करा दिया, उधर आबिद रज़ा से अंडर ग्राउंड बिजली योजना में धर्मेंद्र यादव का आबिद से सीधा पंगा होना भी सपा के लिये घातक साबित हो गया, बदायूँ में लगातार उनके नये नये प्रयोगों से पार्टी कमजोर होती चली गई, स्वामी प्रसाद मौर्य,सलीम इकबाल शेरवानी का पार्टी छोड़ना और आबिद रज़ा का आंवला से टिकट न मिलने के सियासी समीकरण को समझते हुए स्वदेश केसरी ने अपने 19 फ़रवरी की खबर में धर्मेंद्र यादव की जीत व उनके बदायूँ में राजनीति करने के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगाया था और पार्टी ने भी आकलन करते हुए बदायूँ लोकसभा से धर्मेंद्र यादव का भविष्य साफ नहीं दिखने पर अब शिवपाल पर इस सीट को जीतने की जिम्मेदारी दे दी गई है। अब देखना होगा कि शिवपाल यादव इस सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने में कामयाब होते हैं, या फिर उन्हें भी धर्मेंद्र यादव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है।

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की संघमित्रा मौर्य ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया था। अब धर्मेंद्र यादव को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। ताजा लिस्ट में उन्हें कन्नौज और आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर जीत का समीकरण तैयार करने की जिम्मेदारी धर्मेंद्र पर होगी। कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है।

चार लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी का ऐलान

चार लोकसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रभारी का भी ऐलान कर दिया है। धर्मेंद्र यादव को भी दो लोकसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र याादव को महत्वपूर्ण कन्नौज और आजमगढ़ लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में उम्मीदवार थे। उन्हें भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, कन्नौज से अखिलेश चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। सपा ने अमरोहा लोकसभा सीट के लिए महबूब अली और रामअवतार सैनी को प्रभारी बनाया है। वहीं, बागपत लोकसभा का प्रभारी मनोज चौधरी बनाए गए हैं।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की तीसरी सूची:
कैराना: इकरा हसन
बदायूं: शिवपाल सिंह यादव
बरेली: प्रवीण सिंह ऐरन
हमीरपुरा: अजेंद्र सिंह राजपूत
वाराणसी: सुरेंद्र सिंह पटेल

सपा उम्मीदवारों की पहली सूची:
संभल: शफीकुर्रहमान बर्क्र
फिरोजाबाद: अक्षय यादव
मैनपुरी: डिंपल यादव
एटा: देवेश शाक्य
बदायूं: धर्मेंद्र यादव (अब शिवपाल यादव)
खीरी: उत्कर्ष वर्मा
धौरहरा: आनंद भदौरिया
उन्नाव: अनु टंडन
लखनऊ: रविदास मेहरोत्रा
फर्रुखाबाद: डॉ. नवल किशोर शाक्य
अकबरपुर: राजाराम पाल
बांदा: शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद: अवधेश प्रसाद
अंबेडकर नगर: लालजी वर्मा
बस्ती: रामप्रसाद चौधरी
गोरखपुर: काजल निषाद

सपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची:
मुजफ्फरनगर: हरेंद्र मलिक
आंवला: नीरज मौर्य
शाहजहांपुर (सुरक्षित): राजेश कश्यप
हरदोई (सुरक्षित): ऊषा वर्मा
मोहनलालगंज (सुरक्षित): आर के चौधरी
प्रतापगढ़: एसपी सिंह पटेल
बहराइच (सुरक्षित): रमेश गौतम
गोंडा: श्रेया वर्मा
चंदौली: वीरेंद्र सिंह
मिश्रिख (सुरक्षित): रामपाल राजवंशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here