होम राज्य Thane Teacher Maid Harassment Case | Thane News | महाराष्ट्र में 11...

Thane Teacher Maid Harassment Case | Thane News | महाराष्ट्र में 11 साल की मेड का टॉर्चर: महिला टीचर पाइप से पिटती थी, कई दिनों तक भूखा रखा; बाहर निकलने पर पांबदी लगाई थी

मुंबई25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने बताया कि महिला टीचर दिसंबर से नाबालिग को टॉर्चर कर रही थी। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

पुलिस ने बताया कि महिला टीचर दिसंबर से नाबालिग को टॉर्चर कर रही थी। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के ठाणे में 33 साल की एक महिला टीचर के खिलाफ 11 साल की नाबालिग मेड पर प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कपूरबावड़ी इलाके की रहने वाली आरोपी टीचर मेड को पाइप से पिटती थी। उसे कई दिनों तक भूखा रखती थी।

पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। महिला टीचर उसे अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए लेकर आई थी। बच्चे की देखभाल न करने का आरोप लगाकर महिला टीचर दिसंबर 2023 से उसे टॉर्चर करने लगी।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी टीचर उसे कमरे में बंद कर देती थी और कई दिनों तक खाना नहीं देती थी। पीड़ित बच्ची को घर से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं थी।

पुलिस ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आरोपी महिला रह थी, उसके पड़ोस के फ्लैट में काम करने वाली महिलाओं ने बच्ची को बचाया। पुलिस ने अब तक आरोपी टीचर को गिरफ्तार नहीं किया है।

असम में मेजर और उसकी पत्नी ने मेड को कपड़े उतारकर पीटा

नाबालिग मेड को प्रताड़ित करने का एक मामला सितंबर 2023 में असम में भी देखने को मिला था। नाबालिग मेड ने एक मेजर और उसकी पत्नी पर आरोप लगाया कि मालकिन मेरे काम से खुश नहीं रहती थीं। इसीलिए मुझे कमरे में बंद कर देतीं, बाल खींचती और बेलन से पीटती थीं। वो मेरे कपड़े उतारकर तब तक पीटतीं, जब तक मैं लहूलुहान नहीं हो जाती। कई बार उन्होंने मुझे अपना खून चाटने तक को मजबूर किया। पूरी खबर पढ़ें…

ये खबरें भी पढ़ें…

13 साल की मेड को दंपती ने गर्म चिमटे से दागा; डंडे से पीटते थे, भूख से तड़पकर डस्टबिन में फेंका खाना खाती थी बच्ची

हरियाणा के गुरुग्राम में 13 साल की नाबालिग को एक दंपती ने काम पर रखा, फिर उस पर बेइंतहा जुल्म किए। उसके शरीर को गर्म चिमटे से दागा और डंडों से पीटा। यही नहीं, कई दिनों तक उसे खाना भी नहीं दिया। नाबालिग डस्टबिन से खाना उठाकर अपना पेट भरती थी। पढ़ें पूरी खबर…

नौकरानी को लिफ्ट में पीटने का VIDEO:पीड़िता बोली- 6 महीने से बंधक बनाकर रखा था, घर जाने को बोला तो गला दबाकर मारा

नोएडा की हाइराइज सोसाइटी में नौकरानी के साथ लिफ्ट में मारपीट का मामला सामने आया है। लिफ्ट में एक महिला घरेलू काम करने वाली लड़की को जबरन घसीटते नजर आ रही है। नौकरानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बाद में पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल भी कराया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here