होम राज्य Rahul Gandhi’s road show in Rourkela | राउरकेला में राहुल गांधी का...

Rahul Gandhi’s road show in Rourkela | राउरकेला में राहुल गांधी का रोड शो: कांग्रेस की न्याय यात्रा ओडिशा पहुंची, कल कहा था- ममता अब भी I.N.D.I.A ब्लॉक का हिस्सा

राउरकेला1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को ओडिशा के राउरकेला से शुरू हुई। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को ओडिशा के राउरकेला से शुरू हुई।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज (7फरवरी) को ओडिशा में हैं। राहुल गांधी ने राउरकेला, सुंदरगढ़ में रोड शो से यात्रा शुरू की। रास्ते में राहुल लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

मंगलवार को झारखंड के गुमला में राहुल ने कहा कि ममता बनर्जी अब भी I.N.D.I.A ब्लॉक का हिस्सा हैं। गठबंधन में शामिल दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। पिछले हफ्ते ममता ने बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की थी।

राहुल बोले, देश में जातीय जनगणना कराई जाए

राहुल गांधी ने झारखंड के खूंटी में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने झारखंड के खूंटी में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 25वें दिन राहुल मंगलवार को झारखंड के गुमला जिले में थे। उन्होंने बसिया में मीडिया से बातचीत में कहा- बिहार में I.N.D.I.A ब्लॉक मिलकर चुनाव लड़ेगा। नीतीश कुमार गठबंधन को छोड़कर गए हैं। वो BJP के साथ क्यों गए, ये आप समझ सकते हैं।

संसद में सोमवार को प्रधानमंत्री ने OBC पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को सबसे बड़ा OBC मैं नहीं दिखता। इस पर राहुल ने कहा- PM खुद को OBC कहते हैं। बीच में वो कंफ्यूज हो गए और फिर कहने लगे कि देश में सिर्फ दो ही जातियां हैं- अमीर और गरीब। पहले वो तय कर लें कि उन्हें क्या बोलना है। देश में जातीय जनगणना करानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 66 दिन, 15 राज्य और 6700 किलोमीटर का सफर

14 जनवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। 66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

15 राज्यों की 100 लोकसभा सीटों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड से गुजर चुकी है। आगे यह यात्रा ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात होते हुए महाराष्ट्र में खत्म होगी।

ओडिशा में न्याय यात्रा चार दिन में 341 KM और चार जिलों को कवर करेगी और छत्तीसगढ़ में पांच दिन में 536 KM और सात जिलों को कवर करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 दिन का समय बिताएगी और 20 जिलों को कवर करेगी।

मध्य प्रदेश में यात्रा सात दिनों में 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी। यह एक दिन में राजस्थान के 2 जिलों में जाएगी। राहुल की यह यात्रा गुजरात और महाराष्ट्र में पांच-पांच दिनों तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। यात्रा का समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

UP में यात्रा का फोकस अमेठी-वाराणसी में रहेगा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे ज्यादा दिन UP में रहेगी। यह यात्रा 11 दिन में 20 से ज्यादा जिले कवर करके कुल 1074 KM की दूरी तय करेगी। UP में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं, लेकिन साल 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक सीट पर सिमट गई थी। रायबरेली से केवल सोनिया गांधी को जीत मिली थी।

इस चुनाव में कांग्रेस अपनी पैतृक सीट अमेठी भी हार गई थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बड़े अंतर से हरा दिया था। ऐसे में कांग्रेस का फोकस लोकसभा की कई अहम सीटों पर रहेगा। इनमें वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और प्रयागराज शामिल हैं।

145 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था।

श्रीनगर में यात्रा के समापन के मौके पर शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने कहा था- मैंने यह यात्रा अपने लिए या कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए की है। हमारा उद्देश्य उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा होना है जो इस देश की नींव को नष्ट करना चाहती है।

यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सभाओं को संबोधित किया था, 100 से ज्यादा बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस की थीं। उन्होंने चलते हुए 275 से ज्यादा चर्चाओं में हिस्सा लिया, जबकि कहीं रुककर 100 के करीब चर्चाएं कीं.

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here