दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को एक लौह अयस्क खदान क्षेत्र में भूस्खलन में चार श्रमिकों की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना किरंदुल पुलिस थाने की सीमा के तहत खनन के लिए राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) को आवंटित क्षेत्र में दोपहर करीब तीन बजे हुई।
प्लांट प्रबंधन के अनुसार, घटना में दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए।
क्षेत्र में वास्तविक खनन अभी शुरू नहीं हुआ है।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट-3 विस्तार परियोजना के हिस्से के रूप में चौदह श्रमिक एक रिटेनिंग दीवार के निर्माण में लगे हुए थे।
एक बड़ी चट्टान का एक हिस्सा धंस गया, जिससे उनमें से चार लोग फंस गए।

























