होम राज्य उत्तर प्रदेश मैं एसएचओ बिल्सी बोल रहा हूं ऐसी फ्रॉड कॉलों से दुखी व्यापारियों...

मैं एसएचओ बिल्सी बोल रहा हूं ऐसी फ्रॉड कॉलों से दुखी व्यापारियों ने पुलिस से की शिकायत,

बिल्सी। मैं SHO बिल्सी बोल रहा हूं। मुझे कुछ दवा की जरुरत है। मैं आपके खाते में तीन हजार रुपए डाल रहा हूं जिसमें से तीन रुपए दवा के काट कर बाकी मुझे इस ऑनलाइन के माध्यम से वापस कर देना। नगर के कई व्यापारियों के पास इस तरह के फ्रॉड कॉल कर रहे है। जिसको लेकर बिल्सी मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव कुशलेश वार्ष्णेय की ओर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है ताकि ठगी का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

मेडिकल एसोसिएशन बिल्सी के नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया फ्रॉड करने वाला व्यक्ति खासतौर से मेडिकल स्टोर संचालकों को ठगने का प्रयास कर रहा है बिल्सी के विजय मेडिकल स्टोर के स्वामी अनुज माहेश्वरी, व लवकुश मेडिकल स्टोर के स्वामी कुशलेश वार्ष्णेय के पास कॉल आ चुकी हैं गनीमत रही दोनोँ में से कोई भी दवा विक्रेता इसके झांसे में नहीं आया।हमने अपनी एसोसिएशन के सभी सदस्यों को फ्रॉड कॉल को लेकर सतर्क कर दिया है।इसके साथ ही मेडिकलएसोसिएशन की ओर से बिल्सी पुलिस को कॉलिंग नम्बर की जानकारी के साथ तहरीर दी गई है जिससे खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो सके,स्थानीय पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है।

मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव कुशलेश वाष्र्णेय ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें उस कॉल करने वाले ने कहाकि मैं SHO बिल्सी बोल रहा हूं। मुझे कुछ दवा की जरुरत है। मैं आपके खाते में तीन हजार रुपए डाल रहा हूं जिसमें से तीन रुपए दवा के काट कर बाकी मुझे इस ऑनलाइन के माध्यम से वापस कर देना। उन्होने बताया कि ऐसी फ्रॉड कॉलों के बारे में पहले से ही सोशल मीडिया पर सावधान करने की चेतावनी दी जा रही है। उसी को ध्यान में रखते ने उन्होने इसकी शिकायत पुलिस से की है। ताकि लोग फ्रॉड कॉल करने वालों से बच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here