होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी बिजनौर बदायूँ हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की आमने सामने हुई...

बिल्सी बिजनौर बदायूँ हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की आमने सामने हुई भिंड़त,दो घायल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित सोनी धर्मकांटा के निकट आज सोमवार की दोपहर एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने से भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है।

थाना क्षेत्र के गांव उलैया निवासी शाहरुख उर्फ समीर पुत्र उस्मान और गांव के ही अरमान पुत्र रुकसान अपनी बाइक से गांव से किसी कार्य से बिल्सी नगर को आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित सोनी धर्मकांटा के निकट पंहुची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी बाइक भिड़ गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पंहुची पुलिस ने दोनों घायलों को पहले नगर के सीएचसी भेजा। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here