मुज़रिया।थाना क्षेत्र के ग्राम सगराय निवासी ई- रिक्शा चालक सत्यवीर की लूट के इरादे से हुई हत्या में नामज़द बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी निवासी अभियुक्त गौरव माहेश्वरी पर ₹ पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया है थाना प्रभारी रेनू सिंह ने स्वदेश केसरी को बताया की घटना में नामज़द अभियुक्त इकबालुद्दीन एवं उसके दोस्त गौरव माहेश्वरी निवासी खैरी ने पिछले 4 फरवरी को लूट के इरादे से सहसवान रोड स्थित बिजली घर के निकट एक निर्माणधीन मकान में रस्सी से गला घोंटकर कर हत्या कर दी थी जिसमें थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इकबालुद्दीन को पिछले 11 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दूसरा अभियुक्त भनक लगते ही फरार हो गया था,अभियुक्त को पकड़ने के लिये पुलिस सभी संभावित जगहों पर दविश दे रही है।आज पुलिस ने अभियुक्त गौरव माहेश्वरी की सूचना देकर पकड़वाने वाले को 25000 हजार का इनाम घोषित किया है।

























