
बरेली शहर में सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया था. कुछ जगहों से मामूली झड़प की ख़बरें भी मिली हैं.पुलिस ने दावा किया है कि ये झड़प कुछ युवकों के बीच हुई थी. इस मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है.पुलिस ने मौलाना को शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के निकट उनके तमाम समर्थकों के साथ रोक लिया था, देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख) मौलाना तौकीर रजा शुक्रवार को बरेली के इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचकर गिरफ्तारी देने पर अड़े रहे। संगठन के मीडिया प्रभारी की ओर से लोगों से यहां पहुंचने का आह्वान किया गया था। दूसरी ओर, पुलिस-प्रशासन ने प्रस्तावित कार्यक्रम को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए था। इस्लामिया मैदान को सील कर दिया गया था। पीएसी व आरएएफ की भी तैनाती की गई।

मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी के माध्यम से बयान जारी कर आईएमसी प्रमुख ने कहा था कि मस्जिद, मदारिस और ईमान की हिफाजत के लिए शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद गिरफ्तारी दी जाएगी। वह राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित आला हजरत मस्जिद में अपराह्न दो बजे नमाज अदा करेंगे। ढाई से साढ़े तीन बजे तक घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस्लामिया ग्राउंड पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। इसके बाद मौलाना तौकीर रज़ा इस्लामिया ग्राउंड अपने समर्थको के साथ पहुचे, जहाँ उनकी तीखी नोकझोक प्रशासन से हुई। इस दरमियान शहर में माहोल तानाव्पुर्वा होने की भी जानकारी निकल कर सामने आई है।
इस बीच मौलाना तौकीर रज़ा को पुलिस ने सांकेतिक रूप से हिरासत में लेकर उनको उनके आवास पर छोड़ दिया। इस दरमियान मिली जानकारी के अनुसार बरेली के काज़ीवाडी और सैदाना में दो पक्षों के बीच पथराव की जानकारी मिली। मौके पर घायलों की जानकारी अभी सामने नही आई है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति है। क्षेत्र में पुलिस बल मुस्तैद है। प्रभावित इलाको में उच्चाधिकारियों का चक्रमण जारी है। शहर में तनावपूर्ण शांति की बात सामने आ रही है।
आईएमसी के प्रस्तावित जेल भरो आन्दोलन को रोकने के लिए शुक्रवार को इस्लामिया मैदान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। 1400 पुलिसकर्मी को मैदान की घेराबंदी में तैनात किया गए थे। छह एएसपी और 12 सीओ भी लगाए गए थे। 50 इंस्पेक्टर और 150 दरोगा भी मुस्तैद रहे। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ की भी तैनाती की गई थी। वही तौकीर रजा के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात थी। वहीं दरगाह के आसपास का बाजार पूरी तरह से बंद थे।

सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से फोर्स के लिए अनुरोध किया गया था। इसके तहत दूसरे जिलों से 700 पुलिसकर्मी मिले हैं। जिले की फोर्स को भी प्वाइंट बनाकर अलग अलग जगह तैनात किया गया है। दंगा नियंत्रण का सामान व आंसू गैस संबंधी संसाधन पर्याप्त संख्या मात्रा में हैं। इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई है। इस लिहाज से उसे सील कर दिया गया है। रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।
मौलाना के समर्थन में जुटी भीड़

दोपहर एक से शाम चार बजे तक रस्साकशी चली। इस बीच सुरक्षा बंदोबस्त को दरकिनार कर हजारों लोगों की भीड़ प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गई। यहां सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद लोगों से घर लौटने की बात कहकर मौलाना तौकीर चले गए। हालांकि, भीड़ का गुस्सा कम नहीं हो रहा था। वे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने सख्ती कर भीड़ को वहां से हटाया तो लोग जत्थों में नारेबाजी करते लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद शाम करीब चार बजे श्यामगंज में प्रदर्शन से लौटी भीड़ ने बवाल कर दिया।हल्द्वानी कांड का गुस्सा बरेली में फूटा। मौलाना तौकीर के भड़काऊ बयान ने आग में घी डालने का काम किया था। गुस्से में भरे लोग नारेबाजी करते हुए जब श्यामगंज व पुराना शहर के इलाके में आए तो इनमें से कुछ ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अधिकतर दुकानें बंद थीं तो इन लोगों ने फल व फूलों के फड़ों पर हमला बोला और सारा सामान तितर-बितर कर दिया। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों को पकड़कर पीटा गया। इससे चार लोग घायल हो गए।इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की तैयारियां नाकाफी साबित हुईं।
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि कुछ दुकानों में आग लगाने की कोशिश भी की गई पर पुलिस के आने पर हुड़दंगी नारेबाजी करते हुए फरार हो गए। सैलानी में बाजार खुला था और लड़कों की भीड़ दुकानों पर समूह बनाकर खड़ी थी। पुलिस ने दुकानों बंद कराईं तो लड़के गलियों में भाग निकले। एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी व आरएएफ ने सैलानी में भीड़ को दूर तक खदेड़ा।
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी देने का आह्वान किया था। आईएमसी की ओर से पर्चे बांटकर लोगों से इसमें शाामिल होने की अपील की जा रही थी। पुलिस ने कार्यक्रम को अवैध घोषित कर पर्चा बांटने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मौलाना तौकीर समेत 30 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। पुलिस ने बिहारीपुर चौकी क्षेत्र के उस इलाके को छावनी बना दिया जहां मौलाना व उनके समर्थकों के आवास, मस्जिद और इस्लामिया इंटर कॉलेज का मैदान है।

सड़क पर पड़ी बाइक उठाती पुलिसकर्मी – फोटो :
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी देकर विरोध जताया। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर जाने से पहले उन्होंने तीखा बयान दिया था। मौलाना ने कहा कि हमें मजबूर कर दिया गया है। मुल्क में नफरत का माहौल बनाया हुआ है। अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। उसके मकान, मदरसे और मस्जिद पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है? इसका हम विरोध करेंगे।
कोई हम पर हमलावर हुआ तो उसे जान से मार देंगे: मौलाना
मौलाना ने कहा कि हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे। हमें कानूनी अधिकार है कि अगर कोई हम पर हमलावर हुआ तो उसे जान से मार देंगे। पुलिस, बजरंग दल, शिवसेना ये सब मिलकर देश को बर्बाद करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।
जायजा लेते रहे अफसर
एडीजी पीसी मीना, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी सिटी राहुल भाटी समेत अन्य अधिकारी शहर में घूमकर स्थिति का जायजा लेते रहे। डीएम व एसएसपी तो एक साथ कार में शहर का चक्कर लगाते रहे। मातहतों से पल-पल का अपडेट लेते रहे।
आरोपियों पर दर्ज होगी एफआईआर
पथराव के बाद डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी सुशील घुले श्यामगंज में पहुंचे और पुलिस से जानकारी लेने के बाद मीडिया से बात की। डीएम ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा का कार्यक्रम सही से निपट गया था। अचानक भीड़ ने यहां जो भी किया, वह योजनाबद्ध नहीं लग रहा। फिर भी एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कराएंगे। हल्द्वानी की घटना से बरेली का मामला जोड़ने के सवाल पर डीएम ने कहा कि इस घटना को हल्द्वानी से जोड़ना सही नहीं है। हालांकि ये संभव है कि लोगों ने इसे हल्द्वानी से जोड़कर अफवाह फैलाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।