होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली-कासगंज रेल मार्ग पर सोमवार को 12 रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेंगी –...

बरेली-कासगंज रेल मार्ग पर सोमवार को 12 रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेंगी – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

सोमवार को बरेली-कासगंज रेल मार्ग पर 12 रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेंगी

उझानी में अंडरपास के लिए चयनित अढौली फाटक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी सोमवार को इज्जतनगर मंडल के बरेली-कासगंज रेल रूट पर बदायूं की सीमा में आने वाले 12 रेलवे क्रॉसिंग में नौ का लोकार्पण और तीन का शिलान्याय करेंगे। कार्यक्रम को देखेते हुए रेलवे ने इन अंडरपास पर सुरक्षा के लिए एसएसपी को लिखा है।

कासगंज-बरेली रेल रूट पर नौ अंडरपास निर्माण का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इन अंडरपास से यूसुफपुर, खुली, महमातपुर, बिनावर, बसंतपुर नगला, नगला सरकी, सजैनी, बसोमा, गठौना और गोरा गांव आदि के लोगों का आवागमन आसान हुआ है। मकरंदपुर-घटपुरी, घटपुरी-बदायूं, बदायूं-उझानी, सोरो शूकर क्षेत्र-कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन के बीच नौ अंडरपास बनकर तैयार हैं। पीएम मोदी इन अंडरपास का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा घटपुरी-बदायूं, उझानी-बितरोई, मकरंदपुर-घटपुरी के बीच अंडरपास का शिलान्यास करेंगे।

इन अंडरपास का होगा लोकार्पण

264, 265 मकरन्दपुर-घाटपुरी, 269, 272 घाटपुरी-बदायूं, 278, 280, 283, 284 बदायूँ-उझानी, 304 सोरो शूकर क्षेत्र-कासगंज सिटी रेलवे स्टेशन।

इन क्रॉसिंग का शिलान्यास

276 घटपुरी-बदायूं, 286 उझानी-बितरोई, 267 मकरंदपुर-घटपुरी।

सीनियर सेक्शन इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार केन ने कहा कि सोमवार को नौ रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास का लोकार्पण और तीन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्याय करेंगे। इस दौरान इन स्थानों पर भीड़-भाड़ के मद्देनजर सुरक्षा के लिए लिखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here