
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माघ पूर्णिमा पर शनिवार को बदायूं का कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर रहा। करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। घाट पर हर-हर गंगे की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। संतों समेत पुरोहितों को दक्षिणा भी भेंट की गई।
गंगाघाट पर तड़के से ही बदायूं, बरेली, कासगंज, मथुरा और एटा जिले के अलावा राजस्थान के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। निजी वाहनों, रोडवेज बसों और ट्रेन के जरिये घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना की। पुरोहितों से मंत्रोच्चार कराया। कई श्रद्धालुओं ने घाट पर ही हवन में आहुतियां अर्पित कर गंगा मइया सुख और शांति की कामना की।
Bareilly: हवालात में बंद थे 61 बंदी, गिनती में दो निकले कम; पुलिस को चकमा देकर ऐसे फरार हुए बंदी
सबसे ज्यादा भीड़भाड़ कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर देखने को मिली। उस ओर जुटे श्रद्धालुओं ने आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए। घाट के इस तरफ भी आश्रमों में संतों के अनुयाइयों ने पूजन कराया। भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने खानपान का भी लुत्फ उठाया। इसके अलावा घाट पर मेला में महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की। श्रृंगार का सामान भी खरीदा गया।

























