बदायूँ।अभी अभी बदायूँ मेडिकल कॉलेज से पहले बने बरेली वाईपास मोड़ पर उझानी की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार मारुति कार वाईपास से उझानी की ओर रोड क्रॉस कर रहे डम्पर से टकरा कर पलट गई।
टक्कर की तेज़ आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों को लगा कि किसी बड़ी गाड़ी का टायर फटा है। फिर मारुती कार में सवार लोगो की चीखें सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े, नजदीक जाने पर देखा एक कार छत के बल पलट कर चकई की तरह सड़क पर तेजी से घूम रही है, लोग यह नजारा देख दूर खड़े होकर गाड़ी के रुकने का इन्तज़ार करने लगे जब गाड़ी रुकी तब लोग मदद को गाड़ी के पास मदद को पहुंचे।लेकिन तब तक गाड़ी के अंदर से दो बच्चे एक महिला और पुरूष स्वयं निकल कर बाहर आ गये, महिला की आंख के पास खून निकल रहा था,जबकि दोनों बच्चों व पुरूष पूरी तरह सुरक्षित दिखाई दिए।
गाड़ी स्वामी के आग्रह पर बहां खड़े लोगों ने गाड़ी को सीधा कराया,गाड़ी सीधी होते ही गाड़ी स्वर दम्पत्ति अपने बच्चों संग बदायूँ की ओर चले गये, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी,इस पूरी घटना के चश्मदीदों ने स्वदेश केसरी न्यूज को बताया कि उन्होंने इस तरह की एक्सीडेंट केवल फिल्मों में ही देखते थे जिसमें गाड़ी टकराने के बाद पलट कर चकई की तरह घूमती दिखाई देती थी, आज उन्होंने अपनी आंखों से लाइव इस तरह के एक्सीडेंट को देखा है। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट होने से लेकर गाड़ी सीधा करने में वा मुश्किल 15 मिनट लगे और उसके बाद उस स्थान पर एक्सीडेंट होने के कोई सबूत नहीं थे जिसको देखकर बाद में सब हंसते हुए अपने अपने गंतव्य को चले गए।इसी बीच मौका देखकर टक्कर मारने वाला डम्पर का ड्राइवर भीडम्पर लेकर चुपके से निकल गया।

























