बिल्सी। बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पर आज रविवार को अरिहंत वृक्षारोपण समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों व विधवा महिलाओ को कंबलो का किया गया। कम्बलों का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर द्वारा किया गया इस अवसर पर समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन ने बताया कि समिति हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर है जिसके तहत ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय लोगो की परेशानी को देखते हुए समय पर मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कंवल पाकर जरूरत मंद लोग खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहाकि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने के साथ-साथ समाज सेवा का कार्य करना बहुत ही सराहनीय बात है हिंदू ग्रंथो में नर सेवा ही नारायण सेवा मानी गई है।
इस मौके पर,पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर,अभिषेक राठौर, अमन गिरी, जिला कोषाध्यक्ष पीयूष वार्ष्णेय,मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन आदि मौजूद रहे