होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,बिल्सी थाना क्षेत्र की घटना,मायके...

बिल्सी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,बिल्सी थाना क्षेत्र की घटना,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप,

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव फतेह नगला में आज मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, विवाहिता का घर की चारपाई पर शव पड़ा मिला है। सूचना पर पंहुची थाना पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके। वहीं मृतका के मायके वाले हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है। पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है। घटना के बाद मृतका का पति फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी पृथ्वीराज ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री मोनिका (23) का विवाह दो वर्ष पहले क्षेत्र के गांव फतेह नगला निवासी रनवीर सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। आज मंगलवार को उन्हे सूचना मिली कि उनकी पुत्री मोनिका की ससुराल में मौत हो गई। जिसका शव घर की चारपाई पर पड़ा है। जिसके बाद इसकी सूचना उन्होंने थाना पुलिस को दी । सूचना पर सीओ सुशील कुमार सिंह घटना स्थल पर पंहुच गए। co ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मोनिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद मृतका के पिता की सूचना के बाद उसका पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here