होम राज्य pm modi turban pagdi 2024 republic day | 75वें गणतंत्र दिवस पर...

pm modi turban pagdi 2024 republic day | 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने पहनी बांधनी पगड़ी: साल 2015 से लेकर अब तक PM मोदी की अलग-अलग पगड़ी वाली 10 तस्वीरें

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि  इमैनुएल मैक्रों का कर्तव्य पथ पर स्वागत किया। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों का कर्तव्य पथ पर स्वागत किया।

देश में शुक्रवार (26 जनवरी) को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी रंग-बिरंगी पगड़ी में नजर आए। वे हर बार गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग तरह की पगड़ियों में नजर आते हैं।

इस बार जो पगड़ी पीएम ने पहनी है वह बांधनी प्रिंट की है जो राजस्थान में काफी लोकप्रिय है। पीएम की पगड़ी में लाल, पीला, गुलाबी, नीला रंग है। इस पर अलग-अलग तरह के प्रिंट हैं। पीले रंग ज्यादा होने के कारण इस पगड़ी को भगवान श्रीराम से जोड़ कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की सदरी भी पहनी है।

पहली तस्वीर (26 जनवरी 2024): बांधनी पगड़ी

PM मोदी की पगड़ी में लाल, पीला, गुलाबी और नीला रंग है। साथ ही अलग-अलग प्रिंट हैं।

PM मोदी की पगड़ी में लाल, पीला, गुलाबी और नीला रंग है। साथ ही अलग-अलग प्रिंट हैं।

दूसरी तस्वीर (26 जनवरी 2023): लहरदार पगड़ी

पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी। इसमें भी लाल, पीला, गुलाबी, हरा रंग था।

पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी। इसमें भी लाल, पीला, गुलाबी, हरा रंग था।

तीसरी तस्वीर (26 जनवरी 2022): उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी थी। इस पर लगी स्ट्रिप में ब्रह्म कमल था।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी थी। इस पर लगी स्ट्रिप में ब्रह्म कमल था।

चौथी तस्वीर (26 जनवरी 2021) : हलारी पगड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली हलारी पगड़ी पहनी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली हलारी पगड़ी पहनी थी।

पांचवी तस्वीर (26 जनवरी 2020): भगवा रंग की पगड़ी

पीएम मोदी भगवा रंग की पगड़ी में देखा गया था। इसमें लाल रंग के बिंदू थे।

पीएम मोदी भगवा रंग की पगड़ी में देखा गया था। इसमें लाल रंग के बिंदू थे।

छठवीं तस्वीर (26 जनवरी 2019): भगवा रंग की पगड़ी

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर भी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें पीला और लाल रंग भी था।

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर भी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें पीला और लाल रंग भी था।

सातवीं तस्वीर (26 जनवरी 2018) : बांधनी डिजाइन की पगड़ी

पीएम मोदी हरे, लाल, पीले, भगवा और नीले रंग की बांधनी डिजाइन की पगड़ी में दिखे थे।

पीएम मोदी हरे, लाल, पीले, भगवा और नीले रंग की बांधनी डिजाइन की पगड़ी में दिखे थे।

आठवीं तस्वीर (26 जनवरी 2017): गुलाबी पगड़ी

पीएम मोदी ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी। इस पगड़ी की भी खूब तारीफ की गई थी।

पीएम मोदी ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी। इस पगड़ी की भी खूब तारीफ की गई थी।

नौवीं तस्वीर (26 जनवरी 2016): पीले रंग की तस्वीर

पीएम मोदी ने पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। इसमें गुलाबी रंग की धारियां थीं।

पीएम मोदी ने पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। इसमें गुलाबी रंग की धारियां थीं।

दसवीं तस्वीर (26 जनवरी 2015): बांधनी पगड़ी

पीएम के रूप में अपने पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर भी वे बांधनी डिजाइन की पगड़ी में नजर आए थे।

पीएम के रूप में अपने पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर भी वे बांधनी डिजाइन की पगड़ी में नजर आए थे।

यह खबर भी पढ़ें…

प्रधानमंत्री मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर पहनी गईं पगड़ियों की तस्वीरें

साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने जोधपुरी बांधनी प्रिंट का साफा पहना था।

साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने जोधपुरी बांधनी प्रिंट का साफा पहना था।

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी 10 गणतंत्र दिवस मना चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पीएम अलग-अलग पगड़ी-साफे में नजर आते रहे हैं। पीएम की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें…

गणतंत्र दिवस पर 40 साल बाद बग्घी में राष्ट्रपति: फ्रैंच प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों भी साथ बैठे, पाकिस्तान से टॉस जीतकर मिली थी

75वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक बग्घी में सवार होते हुए राषट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों।

75वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक बग्घी में सवार होते हुए राषट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों।

75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पारंपरिक बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ पर पहुंची। 40 साल बाद कोई राष्ट्रपति इस बग्घी में बैठा है। चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी इस बग्घी में सवार थे। यह बग्घी पाकिस्तान से टॉस जीतकर भारत को मिली थी। पूरी खबर पढ़ें…

गणतंत्र दिवस पर 10 बातें पहली बार: 100 महिलाओं ने शंख बजाकर परेड का शुभारंभ किया, ट्राई सर्विस कंटिंजेंट में सिर्फ महिलाएं शामिल हुईं

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं के ऑल-विमेन कंटिंजेंट की परेड हुई। CAPF की 265 महिला बाइकर्स ने स्टंट किया।

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं के ऑल-विमेन कंटिंजेंट की परेड हुई। CAPF की 265 महिला बाइकर्स ने स्टंट किया।

देश का 75वां गणतंत्र इस बार कई मायनों में खास है। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा दिखी। सुबह साढ़े 10 बजे परेड शुरू हुआ तो 100 महिलाओं ने शंख और नगाड़ा बजाकर इसका आगाज किया। ये गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

भास्कर एक्सप्लेनर- संविधान लिखने में 432 निब घिस गईं:मूल कॉपी का वजन 13 किलो, नाइट्रोजन चैंबर में क्यों रखा गया है

क्या आप जानते हैं कि हमारा संविधान किसने लिखा? कुछ लोगों के मन में डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम आएगा, जबकि इस इस सवाल का सही जवाब प्रेम बिहारी नारायण रायजादा हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here