- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- इंडिगो फ्लाइट के पायलट यात्री से मारपीट का वीडियो मामला; साहिल कटारिया | रूसी मॉडल एवगेनिया बेल्स्काया
नई दिल्ली14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रशियन एक्ट्रेस एवगेनिया बेल्सकाया भारत में ही रहती हैं। वे भी इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली से गोवा जा रही थीं। एवगेनिया ने पायलट के बर्ताव को भी गलत बताया।
इंडिगो फ्लाइट विवाद मामले में आरोपी पैसेंजर साहिल कटारिया को गिरफ्तार करने बाद उसे जमानत मिल गई। 14 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट के 13 घंटे की देरी के बाद आरोपी साहिल ने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया था। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब इस पूरे विवाद का वीडियो रिकॉर्ड करने वाली एक्ट्रेस ने पायलट को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पायलट देरी के लिए पैसेंजर्स को दोषी बता रहा था।
भारत में रहने वालीं रशियन मॉडल और एक्ट्रेस एवगेनिया बेल्सकाया भी दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) में सवार थीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान में 13 घंटे की देरी होने की वजह से जब पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा, तब एवगेनिया ने ही वीडियो रिकार्ड किया था।

10 घंटे फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया
बेलसाकिया ने कहा, मैं अपनी टीम के साथ दिल्ली से गोवा जा रही थी। फ्लाइट के लिए मैं जल्दी एयरपोर्ट पर पहुंच गई, जो सुबह 7:40 बजे टेक-ऑफ करने वाली थी। इंडिगो टीम कह रही थी कि फ्लाइट में एक घंटे की देर है, लेकिन ऐसा कम से कम 10 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान हमें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया, बाहर ही बैठाए रखा।

रशियन एक्ट्रेस एवगेनिया बेल्सकिया ने वीडियो के जरिए बताया थप्पड़ विवाद का पूरा घटनाक्रम।
‘आप सवाल पूछ रहे, इसलिए हम देरी हो रही’
बेल्सकाया बताती हैं- ‘जब हम फ्लाइट में चढ़े तो दो घंटे डिले की जानकारी दी गई। इस बात से नाराज जब पैसेंजर्स पायलट से सवाल पूछने लगे तो पायलट ने आकर कहा- आप बहुत सारे सवाल कर रहे है। इस वजह से हमारी बारी चूक गई।’
हालांकि, बेल्सकाया ने पायलट को थप्पड़ मारने की घटना को गलत बताया। उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि पायलट को मारना गलत है, लेकिन वे पैसेंजर्स को क्यों दोष दे रहे हैं? हर कोई घबराया हुआ था और उनका सपोर्ट करने के बजाय पायलट ने इसे और बिगाड़ दिया। बेल्सकाया ने इंडिगो फ्लाइट में हुए विवाद की कहानी इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर शेयर की है।
एयर होस्टेस बोली थी- आप ऐसा नहीं कर सकते
आरोपी साहिल कटारिया ने जब को-पायलट अनूप कुमार को थप्पड़ मारा तो बीच बचाव के लिए आई एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पैसेंजर ने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता। आरोपी साहिल ने पायलट को मारने के बाद भी कहा था, ‘चलना है तो चला, वरना गेट खोल।’

नाराज पैंसेजर (पीली हूडी पहने हुए) की क्रू से बहस भी हुई। इसके बाद एक अन्य पैसेंजर ने उसे सीट पर बैठाया।
एयरलाइन ने पैसेंजर के खिलाफ FIR कराई
घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षा बलों को सौंप दिया गया। इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई। मीडिया में आए एक वीडियो में प्लेन से सुरक्षा कर्मी जब आरोपी पैसेंजर को उतार रहे थे तो वह हाथ जोड़ता नजर आया। कहा जा रहा है कि उसने माफी मांगी।

घटना के बाद आरोपी पैसेंजर साहिल को प्लेन से उतारकर सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया गया।
लोग बोले- नो फ्लाई लिस्ट में डाल दें
पायलट के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने बदसलूकी करने वाले पैंसेजर को नो-फ्लाई सूची में डालने को कहा।
यूजर ने लिखा कि पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें और उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दें। उसकी फोटो पब्लिश करें, ताकि लोगों को सार्वजनिक रूप से उसके बुरे स्वभाव के बारे में पता चले।
ये खबर भी पढ़ें…
पायलट को पैसेंजर ने थप्पड़ मारा:13 घंटे देरी से नाराज था; DGCA की SOP- 3 घंटे से ज्यादा देरी तो फ्लाइट कैंसिल कर सकते हैं

खराब मौसम और कोहरे के चलते फ्लाइट में देरी होने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सोमवार को नई SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की। इसके मुताबिक, कोई फ्लाइट अगर 3 घंटे से ज्यादा लेट हो रही है तो उसे कैंसिल करना होगा। वहीं पैसेंजर्स को फ्लाइट की देरी पर रियल टाइम अपडेट देना होगा। पूरी खबर पढ़ें…

























