होम राज्य Delhi Airport Flights Schedule Update (26th January 2024) | Republic Day |...

Delhi Airport Flights Schedule Update (26th January 2024) | Republic Day | दिल्ली में गणतंत्र दिवस तक रोज 2 घंटे फ्लाइट बैन: विमानों के टेकऑफ-लैंडिंग पर रोक रहेगी; वायुसेना और राज्यपाल-मुख्यमंत्रियों की उड़ानों को छूट रहेगी

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली हवाईअड्डा उड़ान अनुसूची अद्यतन (26 जनवरी 2024) | गणतंत्र दिवस

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और रोजाना 1300 फ्लाइट्स ऑपरेट करता है।  - Dainik Bhaskar

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और रोजाना 1300 फ्लाइट्स ऑपरेट करता है।

राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी तक हर दिन सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक दिल्ली हवाई अड्डे से न तो कोई प्लेन उड़ान भरेगा और न ही लैंड करेगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों और कर्तव्यपथ पर होने वाले मुख्य समारोह के चलते यह फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लागू रहेगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने इस फैसले को लेकर नोटम जारी किया है। इससे पहले कुछ अपवादों के साथ केवल नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया था।

दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और रोजाना लगभग 1300 फ्लाइट्स को ऑपरेट करता है।

26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे। यह छठा मौका है, जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस परेड में बतौर गेस्ट शामिल होगा।

नोटम में ये निर्देश भी शामिल

  • दिल्ली के एयरस्पेस पर प्रतिबंध शुक्रवार (19 जनवरी) से सोमवार (29 जनवरी) तक लागू रहेगा।
  • 19 से 25 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक शेड्यूल-नॉन शेड्यूल एयरलाइन्स की फ्लाइट्स का टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं होगी।
  • पहले जारी एक और नोटम के मुताबिक ये प्रतिबंध 26 जनवरी से 29 जनवरी तक सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेंगे।
  • वायुसेना, BSF और आर्मी हेलिकॉप्टर के साथ-साथ राज्यपाल/मुख्यमंत्री को लेकर आ रहे विमानों पर NOTAM प्रभावी नहीं होगा।

गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल से जुड़ी तस्वीरें…

CISF की ऑल वुमन बैंड की टुकड़ी रिहर्सल करते हुए। इस ग्रुप ने शुक्रवार को कोहरे के बीच मार्च पास्ट किया।

CISF की ऑल वुमन बैंड की टुकड़ी रिहर्सल करते हुए। इस ग्रुप ने शुक्रवार को कोहरे के बीच मार्च पास्ट किया।

19 जनवरी को नौसेना की एक टुकड़ी कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल करते हुए।

19 जनवरी को नौसेना की एक टुकड़ी कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल करते हुए।

इस बार परेड में CRPF की वुमन डेयर डेविल्स टीम भी शामिल होगी।

इस बार परेड में CRPF की वुमन डेयर डेविल्स टीम भी शामिल होगी।

दिल्ली पुलिस ने भी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स पर लगाया बैन
सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस ने भी 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर और अन्य उड़ने वाले ऑब्जेक्ट्स पर बैन लगा दिया है। इस लिस्ट में हैंग ग्लाइडर, माइक्रोलाइट प्लेन, मानव रहित ड्रोन, हॉट एयर बैलून शामिल हैं। इसके साथ ही साथ पैरा जंपिंग या पैराशूटिंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

21 जनवरी तक चलेगी कर्तव्य पथ पर रिहर्सल
गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा बलों की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 जनवरी से शुरू हुई है। यह 21 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ सुबह 10.15 बजे से 12.30 बजे तक ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

परेड के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस कैंप 2024 में भाग ले रहे हैं। इनमें 907 लड़कियां है।

इसके अलावा पहली बार सीमा सुरक्षा बल (BSF) का ऑल वुमन मार्चिंग और ब्रास बैंड गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो रहा है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here