
दाऊद के सभी प्लॉट महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मुंबके गांव में थे, जहां उसने अपना बचपन बिताया था। इनकी नीलामी स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम (SAFEMA), NDPS अधिनियम-1985 और बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम-1998 के तहत हुई।
दो प्लॉट के लिए कोई खरीददार नहीं मिला
5 जनवरी को दाऊद के 4 प्लॉट नीलाम होने थे। जिसमें से दो को कोई खरीदार नहीं मिला। उसका 1730 वर्ग मीटर का एक एग्रीकल्चरल प्लॉट 3 लाख 28 हजार रुपए में नीलाम हुआ। इसका रिजर्व प्राइज 1 लाख 56 हजार 270 रुपए था। वहीं, 170.98 वर्ग मीटर का प्लॉट 2 करोड़ 1 लाख रुपए में बिका। इसका रिजर्व प्राइज 15 हजार 440 रुपए था।
ज्योतिष अंक गणित की वजह से खरीदा 2 करोड़ का प्लॉट
2 करोड़ 1 लाख रुपए में नीलाम हुए प्लॉट के खरीददार अजय श्रीवास्तव से जब यह पूछा गया कि उन्होंने इतनी मंहगी प्रॉपर्टी क्यों ली। जवाब में उन्होंने कहा कि वह ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रखते हैं। प्लॉट का सर्वे नंबर और उनकी राशि का अंक, ज्योतिष में एक अंक जोड़ती है, जो उनके पक्ष में हमेशा काम करता है। अजय उस जमीन पर एक सनातन स्कूल बनाना चाहते हैं।
तीन मोड में हुई नीलामी, 19 लाख रुपए था रिजर्व प्राइस
नीलामी में 10,420.5 वर्ग मीटर (रिजर्व प्राइस 9.4 लाख रुपए) और 8,953 वर्ग मीटर (8 लाख रुपए) के दो फार्म हाउस प्लॉट भी थे। नीलामी 3 मोड- ई-नीलामी, सार्वजनिक नीलामी और सीलबंद टेंडर में एक साथ आयोजित की गई थी। सरकार ने सभी संपत्तियों के लिए बेस प्राइज 19 लाख रुपए रखा था, ये सभी प्रॉपर्टी कृषि भूमि में आती हैं।
2017 में दाऊद की प्रॉपर्टी से लगभग 11 करोड़ रुपए मिले थे
पिछले 10 साल में, महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में दाऊद या उसके रिश्तेदारों से जुड़ी कम से कम 11 संपत्तियों की नीलामी की है। नीलाम की गई संपत्तियों में होटल रौनक अफरोज, शबनम गेस्ट हाउस और नागपाड़ा में दामरवाला बिल्डिंग के 6 कमरे शामिल हैं।
इससे 2017 में लगभग 11 करोड़ रुपए मिले थे। नवंबर 2020 में, दाऊद के बचपन के घर के साथ-साथ मुंबके गांव में पांच और संपत्तियों की नीलामी की गई थी, लेकिन लोटे गांव में एक और प्लॉट किसी कारण से बिना बिके रह गया था।
दाऊद की इन प्रॉपर्टीज की नीलामी हो चुकी है

दिल्ली जायका, जिसे पहले होटल रौनक अफरोज के नाम से जाना जाता था, दाऊद की यह पहली प्रॉपर्टीज में से एक थी। इसकी नीलामी 4.5 करोड़ रुपए में 2017 में हो चुकी है।

दाऊद की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड यह प्रॉपर्टी 4 करोड़ रुपए में 2017 में नीलाम हुई थी।

दामरवाला बिल्डिंग, दाऊद की यह अपार्टमेंट और 8 दुकानों वाली प्रॉपर्टी 2017 में साढ़े 3 करोड़ रुपए में नीलाम हुई थी।
दाऊद इब्राहिम राजस्थान में अड्डा बनाना चाहता था

90 के दशक में दाऊद का आतंक चरम पर था। उस वक्त उसकी नजर राजस्थान पर भी थी। दाऊद जयपुर के दो होटल खरीदकर राजस्थान में भी अपना अड्डा बनाना चाहता था। फरवरी-1992 में दाऊद इब्राहिम ने जयपुर में अपना हाइड आउट (अड्डा) बनाने की कोशिश की थी, लेकिन गुप्तचर सेवा (इंटेलिजेंस) के एक जासूस अफसर ने उसका प्लान फेल कर दिया था। पढें पूरी खबर…
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने दाऊद इब्राहिम से पैसा लिया
पाकिस्तान के इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट अबसार आलम ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि पूर्व PM इमरान खान और उनकी पार्टी को दाऊद इब्राहिम से मोटी रकम मिली थी। अबसार आलम वही जर्नलिस्ट हैं, जिन पर 2021 में फौज और इमरान के खिलाफ खुलासा करने के बाद फायरिंग की गई थी। उन्हें दो गोलियां लगी थीं। पढ़ें पूरी खबर…
दाऊद ने शुरू किया था फिल्मों की पाइरेसी का धंधा, VCR से मदद मिली
1980 में दाऊद इब्राहिम का एक रैकेट था, जो बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की पाइरेसी कर पूरे देश में सर्कुलेट करता था। इसकी शुरुआत देश में VCR प्लेयर आने के साथ हुई थी। तब फिल्में देखने का इकलौता जरिया सिनेमाघर थे। VCR की मदद से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की कॉपी बेची जानी लगी। पढ़ें पूरी खबर…
क्राइम रिपोर्टर रहते दाऊद से मिले थे संजय राऊत, फटकार भी लगाई थी
शिवसेना सांसद संजय राऊत 80 के दशक में मुंबई में क्राइम रिपोर्टिंग करते थे। दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और अंडरवर्ल्ड पर लिखी उनकी रिपोर्ट्स की मुंबई में खूब चर्चा होती थी। 16 जनवरी 2020 को एक कार्यक्रम में संजय राउत ने माना था कि एक बार उन्होंने दाऊद को फटकार लगाई थी।
डी गैंग पर 90 लाख इनाम, NIA ने पहली बार सभी की ताजा फोटो जारी कीं
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दाऊद इब्राहिम और डी कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम का ऐलान किया है। NIA ने गुरुवार को इनामी राशि की लिस्ट जारी की है। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है। इसके अलावा छोटा शकील की जानकारी देने पर 20 लाख इनाम की घोषणा की गई है।