होम राज्य उत्तर प्रदेश Cm Yogi Gave Message Confluence Of Hindutva, Development And Security In Up...

Cm Yogi Gave Message Confluence Of Hindutva, Development And Security In Up – Amar Ujala Hindi News Live – सीएम योगी का संदेश:हिंदुत्व, विकास और सुरक्षा के संगम में ही तरक्की; कहा

सीएम योगी ने यूपी में हिंदुत्व, विकास और सुरक्षा के संगम का संदेश दिया

बदायूं में सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने चिर परिचित अंदाज में ही दिखाई दिए। भाषण की शुरुआत जयश्री राम के उद्घोष, वंदेमातरम, भारत माता की जय से की तो समापन भी जय हिंद, जय श्रीराम से किया। शुरुआत हिंदुत्व से की तो बीच में विकास की बात करते दिखाई दिए।

यह याद दिलाना भी नहीं भूले कि पहले इसी उत्तर प्रदेश को पहचान का संकट था, अब सात साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगा प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। यहां अब रामोत्सव, दीपोत्सव और होली उत्सव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि हिंदुत्व, विकास और सुरक्षा के संगम में ही उत्तर प्रदेश की तरक्की का रास्ता निकल रहा है।

विपक्ष को दिया ये संदेश

मुख्यमंत्री भाषण में अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए मौजूद लोगों से पूछ रहे थे कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आपको अच्छी लगी कि नहीं। लोगों के बीच से आई हां और जयश्रीराम के उद्घोष से विपक्ष को संदेश दिया कि यही तो रामराज्य है। राम मंदिर जनमानस की आस्था का सम्मान है और अब यह बायोगैस प्लांट जो लोगों की तरक्की में सहायक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here