33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ईडी ने कोविड महामारी के दौरान हुए कथित ‘खिचड़ी घोटाले’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए शिवसेना-उद्धव गुट के सांसद संजय राउत के छोटे भाई संदीप राउत को तलब किया गया है। 6 करोड़ 37 लाख के खिचड़ी घोटाले में पूछताछ करेगी। संदीप को सवा छह लाख की पेमेंट करने का आरोप है। संदीप को अगले सप्ताह ईडी के मुंबई कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
अमेरिका में पहली बार नाइट्रोजन गैस से अपराधी को दी जाएगी मौत की सजा

अमेरिका में पहली बार एक अपराधी को नाइट्रोजन गैस से मौत की सजा दी जाएगी। 58 साल का केनेथ यूजीन स्मिथ हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। 1989 में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। 2022 में उसे जहर का इंजेक्शन देकर मारने की कोशिश की गई, लेकिन नस नहीं मिली। अब उसे मास्क पहनाकर उसके जरिए नाइट्रोजन गैस दी जाएगी। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (24 जनवरी) को केनेथ की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
महाराष्ट्र ATS ने नासिक से 32 साल के इंजीनियर को गिरफ्तार किया, ISIS को फंडिंग करने का आरोप

महाराष्ट्र ATS ने आतंकी संगठन ISIS का समर्थन और फंडिंग के आरोप में नासिक शहर से 32 साल के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया। ATS के अनुसार यह गिरफ्तारी बुधवार को की गई है। आरोपी इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करता है। जांच से पता चला है कि उसने ISIS को तीन बार पैसा ट्रांसफर किया है। कई राज्यों में आरोपी के सहयोगियों की जानकारी निकाली जा रही है।

























