होम राज्य Breaking News LIVE Updates; President Draupadi Murmu | Ayodhya Ram Mandir |...

Breaking News LIVE Updates; President Draupadi Murmu | Ayodhya Ram Mandir | भास्कर अपडेट्स: मुंबई में 12 करोड़ रुपये का गुटखा-पान मसाला जब्त; 7 गिरफ्तार

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव अपडेट; अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू | अयोध्या राम मंदिर

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पालघर के कासा में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 12 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला जब्त किया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान इब्राहिम इनामदार, संतोष कुमार सिंह, कामिल खान, हीरा लाल मंडल, नासिर यलगर, जमीर सयाद और संजय खैरात के रूप में की गई है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए न्योता, प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा आमंत्रण पत्र

राम मंदिर ट्रस्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता राम लाल और राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here