होम राज्य Ayodhya’s Ram Temple Ram Lalla Pran Pratishtha ceremony 22 jan 2024 LIVE...

Ayodhya’s Ram Temple Ram Lalla Pran Pratishtha ceremony 22 jan 2024 LIVE Photos Update | अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा: मुहूर्त दोपहर 12: 29: 08 से 12:30:32 तक; समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से

अयोध्या4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या आज भव्य है… अलौकिक है और रामधुन से गूंज रही है। उधर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।

देश-विदेश के कई अतिथि पहुंच चुके हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अदाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अयोध्या पहुंचेंगे।

सोमवार सुबह समारोह की शुरुआत मंगल ध्वनि से होगी। विभिन्न राज्यों के 50 से अधिक वाद्ययंत्र सुबह 10 बजे से स्वर लहरियां बिखेरेंगे। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर बनाने वाले श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे। कुबेर टीला जाकर भगवान शिव का पूजन करेंगे। शाम को दीप प्रज्वलित कर देशभर में फिर दिवाली मनाई जाएगी।

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल, गर्भगृह पूजा 10.30 बजे

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऐसी ही रामलला की मूर्ति

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

84 सेकेंड का शुभ मुहूर्त, इसी में होगी प्राण प्रतिष्ठा

आज अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा, जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने चुना है। शुभ मुहूर्त का यह क्षण सिर्फ 84 सेकंड का होगा। 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से शुरू होगा और 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल का जनकपुरी राम मंदिर, देर रात लाइटिंग से जगमगाया

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एमपी में ओरछा के राम मंदिर में 5100 दिये जलाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here