होम राज्य Ayodhya Ram Mandir Online Darshan; Ram Mandir Whatsapp Status | Wishes Quotes,...

Ayodhya Ram Mandir Online Darshan; Ram Mandir Whatsapp Status | Wishes Quotes, Messages and Images | रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर अपनों को भेजें बधाई संदेश: दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ राम मंदिर का वर्चुअल दर्शन करें; पुष्प-प्रसाद भी चढ़ाएं

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • अयोध्या राम मंदिर ऑनलाइन दर्शन; राम मंदिर व्हाट्सएप स्टेटस | शुभकामनाएँ उद्धरण, संदेश और छवियाँ

नई दिल्ली32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज 500 साल बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। देश का एक-एक नागरिक रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए बेताब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधि-विधानों को पूरा करेंगे।

रामलला के आगमन को लेकर दूसरे मंदिरों और घरों में भी लोग पूजा कर रहे है। रात में दीपावली मनाई जाएगी। भारत के लोगों के लिए आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। ऐसे में इस खुशी को अपनों के साथ बांटना भी जरूरी है।

दैनिक भास्कर आपके लिए प्रभु राम की भक्ति से भरे खास संदेश लेकर आए हैं। इसे आप अपने रिश्तेदारों-दोस्तों को भेजकर या स्टेटस लगाकर आज के दिन को और खास बना सकते हैं। दैनिक भास्कर ऐप पर आप घर पर बैठे अयोध्या के भव्य राम मंदिर का वर्चुअल दर्शन भी कर सकते हैं। इसका लिंक आपको नीचे मिलेगा।

1. सुबह शाम आठो याम यहीं नाम लिए जा
खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा
लिखा था राम नाम वो, तो पत्थर भी तर गए
किए राम से जो बैर, जीते जी वो मर गए
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक बधाई!

2. जो राम नाम गुण गाते है
वो जग में धन्य कहाते है
हो रावण भी जल कर खाक हुए
जिनको अभिमान ने घेरा है
प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!

3. नाम जिनका राम है, अयोध्या जिनका धाम है
ऐसे रघुनंदन के चरणों में मेरा प्रणाम है

अयोध्या में रामलला के आगमन की बधाई!

4. सजा दो घर को गुलशन सा
अवध में राम आए हैं
मेरे सरकार आए हैं
लगे कुटिया भी दुल्हन सी
अवध मे राम आए हैं
अयोध्या राम मंदिर की शुभकामनाएं!

5. मुख में हो राम नाम
राम सेवा हाथ में
तू अकेला नाहिं प्यारे
राम तेरे साथ में

जय श्री राम

6. स्वागत में खड़ी दुनिया सारी
बोल रही जय अवध बिहारी
कितने वर्षों बाद राम की
राजतिलक की है तैयारी
जय जय सियाराम, प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं

7. सजा है पूरा रघुवर धाम मनाओ दिवाली
अवध में लौटे हैं श्री राम मनाओ दिवाली
​​​​​​​बने है सबके बिगड़े काम मनाओ दिवाली
​​​​​​​अवध में लौटे है श्री राम मनाओ दिवाली
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं!

8. भेज रहे हैं पीले चावल, घर-घर अलख जगाने को
मंदिर में है प्राण प्रतिष्ठा, न्यौता सबको आने को
जय श्री राम

9. जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री
दो सब को ये पैगाम घर घर जाओ री

बोलो रामचंद्र की जय

10. ऐसी सुन्दर शुभ मूर्ति सुखद सुन्दर रूप
हाँ राजाजी, इसे खूबसूरत होने के लिए इस पल की जरूरत है
जय श्री राम

आपके साथ-साथ देशभर के लोग प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन अभी जाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री की ओर से निवेदन भी यही है। तो आपकी सहूलियत के लिए दैनिक भास्कर ऐप राम मंदिर का वर्चुअल दर्शन लेकर आया है।

इसके माध्यम से आप प्राण प्रतिष्ठा के बाद सबसे पहले भगवान राम के दर्शन कर पाएंगे। इतना ही नहीं आप घर बैठे फूल और प्रसाद अर्पित कर श्रीराम ज्योति भी जला पाएंगे। यहीं पर पूरी आरती करने की सुविधा भी होगी।तो जुड़े रहिए दैनिक भास्कर ऐप के साथ। इस खास वर्चुअल दर्शन का अनुभव अपने परिजनों और मित्रों से भी साझा करिए। वर्चुअल दर्शन के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here