होम राज्य उत्तर प्रदेश सड़क हादसों में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत – बदायूँ न्यूज़

सड़क हादसों में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत – बदायूँ न्यूज़

सड़क हादसों में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव लश्कर ओइया निवासी चंद्रभान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुल इलाके में किराये पर रहता था। यहां उसकी पत्नी रानी शहर कोतवाली में संविदा पर फॉलोअर के पद पर तैनात है जबकि वह लालपुल तिराहे पर बाइक मरम्मत की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी गर्भवती है।

उसकी देखभाल के लिए चंद्रभान अपनी 15 वर्षीय बहन रेखा को शहर ले आया था। बताते हैं कि शुक्रवार शाम भाई-बहन बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान चंद्रभान हेलमेट नहीं लगाए था।  उनकी बाइक उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरायमय खेड़ा गांव के नजदीक पहुंची थी कि तभी अचानक एक नीलगाय गन्ने के खेत से निकलकर सड़क पर आ गई और उनकी बाइक से टकरा गई। ऐसे में भाई-बहन सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसे में नीलगाय की भी जान चली गई।

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी धीरेंद्र यादव शुक्रवार दोपहर बजरी बजरफुट खरीदने नूरपुर पिनौनी आया था। उसकी पत्नी मालवती के अनुसार धीरेंद्र यादव शुक्रवार शाम करीब 3:00 बजे घर लौटने के लिए नूरपुर पिनौनी के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने खड़े थे।

इस दौरान सहसवान की ओर से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने धीरेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया। बाद में युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उसकी पत्नी ने ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here