विस्तार
यूपी विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल कर दिया।
दारा सिंह भाजपा प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने विधान भवन पहुंचे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री व पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।