होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूॅं के साहित्यकार व शिक्षक राजवीर सिंह ‘तरंग’ दिल्ली में ‘अखिल भारतीय...

बदायूॅं के साहित्यकार व शिक्षक राजवीर सिंह ‘तरंग’ दिल्ली में ‘अखिल भारतीय दोहाकार सम्मान-2023’ से होंगें सम्मानित।

बदायूॅं। बदायूँ के प्रसिद्ध साहित्यकार व शिक्षक राजवीर सिंह ‘तरंग’ को हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, नई दिल्ली के द्वारा अखिल भारतीय दोहाकार सम्मान -2023 से 25 फरवरी 2024 को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इनका चयन पूरे भारतवर्ष में आयोजित दोहा लेखन प्रतियोगिता में प्राप्त दोहों की समीक्षा के आधार पर किया गया है।

सम्मान प्राप्त होने की सूचना मिलते ही जनपद बदायूॅं के साहित्यकारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं। राजवीर सिंह ‘तरंग’ इससे पहले भी इंदौर में उड़ान साहित्यक संस्थान द्वारा हिंदी साहित्य की सेवा के लिए सम्मानित हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here