होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रशांत जैन को ट्री मैन एवं जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा, पीयूष वार्ष्णेय, अमनदीप...

प्रशांत जैन को ट्री मैन एवं जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा, पीयूष वार्ष्णेय, अमनदीप उपाध्याय ,मृगांक जैन,विष्णु असावा ,अमन गिरी,बबलू कुमार को पर्यावरण मित्र की उपाधि से हुए सम्मानित,

बिल्सी। नगर के बिसौली रोड स्थित पदमांचल धाम पर आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन को ट्री मैन एवं जिलाध्यक्ष अनुज शर्मा, पीयूष वार्ष्णेय, अमनदीप उपाध्याय ,मृगांक जैन,विष्णु असावा ,अमन गिरी,बबलू कुमार को पर्यावरण मित्र की उपाधि से सम्मानित किया गया।

पदमांचाल धाम पर आयोजित कार्यक्रम में बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने सभी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि गांधी जी का स्वच्छ भारत मिशन का सपना बिना पेड़ पौधे लगाए पूरा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा अरिहंत वृक्षारोपण समिति द्वारा विगत साते वर्षों में 40 हजार से अधिक वृक्षारोपण कर चुकी है। जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सरहानीय योगदान है। इस मौके पर हरिओम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रामेश्वर सिंह आदि लोग मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here