
बीसलपुर थाना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर में पप्पू बख्श की मौत के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए हत्यारोपियों को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि पप्पू ने कर्ज से बचने के लिए खुद को गोली मारी थी। ज्यादा खून बहने से पप्पू की मौत हो गई। पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी पप्पू बख्श की 25 अक्तूबर, 2023 की शाम को सड़क पर गोली लगने से मौत हुई थी। उनकी पत्नी शबीना बेगम ने कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि उनके पति ईंट भट्ठों पर श्रमिक मुहैया कराते थे। 25 अक्तूबर को देर शाम वह श्रमिकों से बात करने बाइक से गांव चौसरा जा रहे थे।
चौसरा से पहले ही पुलिया के पास घात लगाए खड़े चार लोगों ने उनके काम में प्रतिद्वंदता के चलते उन पर पर जानलेवा हमला कर दिया। तमंचे से चलाई गोली पप्पू की बाई जांघ में लगी। नाजुक हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज से बरेली ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

























