
बिल्सी।गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर बिल्सी में ठंड से बचाव हेतु समाजसेवियों ने स्वेटर वितरित किये गये।आज नगर के समाजसेवी डॉ. उमेन्द्र गुप्ता, ओमबाबू वार्ष्णेय (इंजी.) व राहुल शांडिल्य जी द्वारा विद्यालय के अबोध बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में राजीव मिश्रा, विजयप्रकाश जी, आदर्श पालीवाल ,वीरेन्द्र सिंह व विद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

























