होम राज्य उत्तर प्रदेश आगरा मौसम पूर्वानुमान अपडेट आज ठंडी हवा और गलन से कंपकंपी –...

आगरा मौसम पूर्वानुमान अपडेट आज ठंडी हवा और गलन से कंपकंपी – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव


आगरा मौसम पूर्वानुमान अपडेट आज ठंडी हवा और गलन से कंपकंपी

आगरा कैंट स्टेशन के बाहर ठंड में ठिठुरते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम के तेवर तीन दिनों से ज्यादा खराब हैं। गलन की वजह से लोगों को कंपकंपी छूट रही है। बुधवार को दोपहर में थोड़ी देर सूर्य निकलने से मामूली राहत लोगों ने महसूस की लेकिन शाम से गलन फिर बढ़ गई।

बुधवार को दिन की शुरुआत कोहरे से हुई। शहर का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पर, सर्द हवा और गलन ने लोगों को बेहाल किया। सड़क पर लोग झुंड बनाकर हाथ तापते नजर आए तो घरों में भी हीटर चलाने के बाद ही राहत महसूस हुई।

बढ़ गई ऊनी कपड़ों की बिक्री

आमतौर पर मकर संक्रांति के बाद ठंड कम हो जाती है। इस साल सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है। शहर के सभी प्रमुख शोरूम के साथ फुटपाथ पर भी लोग जैकेट, कोट आदि की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान- 13
  • न्यूनतम तापमान- 5.5
  • सूर्योदय- 7:09
  • सूर्यास्त- 5:48
  • एक्यूआई- 71

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here