होम राज्य सोनीपत में महिला की गला काटकर हत्या सिर और धड़ अलग-अलग मिले,पिता...

सोनीपत में महिला की गला काटकर हत्या सिर और धड़ अलग-अलग मिले,पिता ने ढूंढी लाश,

सोनीपत में कत्ल की गई गुलिस्ता की फाइल फाेटो। जब बेटी के मोबाइल पर कॉल नहीं लगी तो पिता उसे ढूंढने निकले। जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने उससे झगड़ा करने वाले 2 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। - Dainik Bhaskar
सोनीपत में कत्ल की गई गुलिस्ता की फाइल फाेटो।
सोनीपत में एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है. महिला किराए के मकान में रहती थी और पिछले 3-4 दिन से वापस नहीं लौटी थी. महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जब बेटी के मोबाइल पर कॉल नहीं लगी तो पिता उसे ढूंढने निकले। जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने उससे झगड़ा करने वाले 2 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

2020 में गुलिस्ता ने अहसान से किया था निकाह
पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए गांव उमेदगढ़ निवासी महफूज ने बताया कि उसकी बेटी गुलिस्ता का निकाह साल 2020 में पानीपत में राक्सेड़ा गांव के रहने वाले अहसान से हुआ था. 3 साल से दोनों सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करते थे और ग्यासपुर इलाके में किराए के मकान में रहते थे. कुछ महीने पहले गुलिस्ता का अहसान से झगड़ा हुआ तो वो अकेली रहने लग गई.

अब पिछले 4 दिन से वो अपनी बेटी गुलिस्ता को फोन कर रहा था. लेकिन उससे बात नहीं हो पा रही थी. परेशान होकर वो अपनी बेटी गुलिस्ता से मिलने ग्यासपुर पहुंचे तो वो घर पर भी नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि गुलिस्ता पिछले 3 दिन से कमरे पर नहीं आई थी.

गर्दन कटे शव को नोच रहे थे जानवर
महफूज ने पुलिस को दी शिकायत में आगे बताया कि इसके बाद जब उसने गुलिस्ता की तलाश शुरू की तो रसूलपुर रोड पर यमुना बांध के पास पहुंचे तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी. एक बिना गर्दन का शव पड़ा हुआ था जिसे जानवर नोच रहे थे. तभी उन्होंने पास जाकर देखा तो शव गुलिस्ता का था. जिसके पास मोबाइल भी पड़ा हुआ था.

गुलिस्ता के पिता ने ग्यासपुर के फरमान और अंश पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कि उनका अक्सर गुलिस्ता से मोबाइल गुम होने को लेकर झगड़ा होता था. तो वो दोनों गुलिस्ता को जान से मारने की धमकी देते थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here