होम राज्य Bhagavad Gita Shloka; Assam CM Himanta Biswa Sarma Controversy | असम CM...

Bhagavad Gita Shloka; Assam CM Himanta Biswa Sarma Controversy | असम CM बोले-शूद्रों का कर्तव्य 3 जातियों की सेवा करना: विवाद बढ़ा तो माफी मांगी; कहा- अनुवाद में गलती की वजह से ऐसा हुआ

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने विवादित ट्वीट को डिलीट किया और माफी मांगी है। - Dainik Bhaskar

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने विवादित ट्वीट को डिलीट किया और माफी मांगी है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार (28 दिसंबर) को भगवद गीता का श्लोक एक्स पर पोस्ट किया। इसमें लिखा था- गीता के अनुसार, शूद्रों का कर्तव्य अन्य तीन जातियों – ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य की सेवा करना है।

पोस्ट पर विवाद हुआ। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सहित कई नेताओं ने उन पर निशाना साधा और जाति विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

गुरुवार रात को असम सीएम ने एक्स पर एक और पोस्ट किया। इसमें लिखा कि मेरी टीम के एक सदस्य ने गीता के अध्याय 18 के 44वें श्लोक से एक श्लोक गलत अनुवाद के साथ पोस्ट किया।

सीएम सरमा ने लिखा कि गलती का एहसास होते ही यह पोस्ट हटा दिया। किसी को ठेस पहुंची है तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं।

हिमंत सरमा ने अपने माफीनामे वाले पोस्ट में यह भी कहा कि असम एक जातिविहीन समाज की तस्वीर है और गलत अनुवाद एक गलती थी।

मैं नियमित तौर पर हर सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भगवद गीता का एक श्लोक अपलोड करता हूं। अब तक 668 श्लोक पोस्ट किए हैं।

असम सीएम ने विवादित ट्वीट को डिलीट किया और माफी मांगी है। उन्होंने अनुवाद गलती होने की बात कही है।

असम सीएम ने विवादित ट्वीट को डिलीट किया और माफी मांगी है। उन्होंने अनुवाद गलती होने की बात कही है।

असम सीएम ने समाज के बारे में अपना नजरिया बताया: असदुद्दीन ओवैसी
AIMIM चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरमा पर इस पोस्ट को लेकर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि वह (हिमंत बिस्वा सरमा) हर भारतीय नागरिक के साथ समान व्यवहार करने की अपनी शपथ पूरी नहीं कर रहे हैं। हाल ही में हटाए गए एक पोस्ट में असम के सीएम ने समाज के बारे में अपने नजरिए के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने आगे लिखा कि खेती, गाय पालन और वाणिज्य वैश्यों का प्राकृतिक कर्तव्य है और ब्राह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों की सेवा करना शूद्रों का प्राकृतिक कर्तव्य है। एक संवैधानिक पद पर रहते हुए आपकी शपथ प्रत्येक नागरिक के साथ समान व्यवहार करने की है।

यह उस दुर्भाग्यपूर्ण क्रूरता में झलकता है जिसका असम के मुसलमानों ने पिछले कुछ सालों में सामना किया है। हिंदुत्व स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के विपरीत है।

AIMIM चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम सीएम पर निशाना साधा था। कहा था कि असम सीएम भारतीय नागरिक के साथ समान व्यवहार करने की अपनी शपथ पूरी नहीं कर रहे हैं।

AIMIM चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असम सीएम पर निशाना साधा था। कहा था कि असम सीएम भारतीय नागरिक के साथ समान व्यवहार करने की अपनी शपथ पूरी नहीं कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

ब्रिटिश शासन के सभी अवशेषों को हटा देगी केंद्र सरकार:CM हिमंत बिस्वा सरमा का दावा- आजादी के 100 साल पूरे होने तक मिट जाएंगी गुलामी की निशानियां

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 22 दिसंबर (शुक्रवार) को लोगों से कोलोनियल विरासत के सभी अवशेषों को मिटाने और एक आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया है। सीएम हिमंत ने दावा किया कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक गुलामी की सारी निशानियां मिटा दी जाएंगी। पूरी खबर पढ़ें…

क्या गुजरात जैसी होगी भजनलाल कैबिनेट:वहां 22 पुराने चेहरे बदलकर 9 नए मंत्री बने थे, राजस्थान में ऐसा करने में अड़चनें

राजस्थान में भजनलाल सरकार के पहले मंत्रिमंडल को लेकर हो रही देरी के पीछे गुजरात मॉडल लागू किए जाने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। गुजरात में बीजेपी ने नया प्रयोग करते हुए अपनी सरकार में मंत्री रहे 22 दिग्गज नेताओं को बाहर कर दिया था। अगर बीजेपी यहां पर गुजरात मॉडल को अपनाती है तो कई पूर्व मंत्रियों की नए मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

MP में आज हो सकता है मंत्रियों को विभाग बंटवारा:CM डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर; पार्टी आलाकमान से फाइनल चर्चा संभव

मध्यप्रदेश में आज मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। वे यहां बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर विभाग बंटवारे पर फाइनल चर्चा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात करीब सवा 9 बजे प्राइवेट विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here