
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री वैवाहिक सूत्र में बंधने वाले हैं. इस बात का खुलासा खुद धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने किया है. उन्होंने कहा है कि परिवारजनों से बहू ढूंढने के बारे में बातचीत की जा रही है. उन्होंने यह भी इशारा किया कि वह जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं.
उन्होंने कहा कि जल्द सेहरा सजाऊंगा। हम हिंदू संस्कृति के सिपाही हैं। सनातन में माता-पिता और गुरु आज्ञा से सब कुछ होता है। हमारे माता-पिता जहां भी आज्ञा देंगे वहां हम शादी कर लेंगे।

(बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ( Image Source : PTI )
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री वैवाहिक सूत्र में बंधने वाले हैं. इस बात का खुलासा खुद धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने किया है. उन्होंने कहा है कि परिवारजनों से बहू ढूंढने के बारे में बातचीत की जा रही है. उन्होंने यह भी इशारा किया कि वह जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं
दरअसल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के विवाह की खबरें पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. इन खबरों पर धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने खुद विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा है कि वह परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं. इसके लिए परिवार के लोग बहू ढूंढ रहे हैं. बागेश्वर धाम के महाराज के पास विवाह करने को लेकर की चिट्ठियां भी पहुंच रही है, जिसमें चेतावनी भी दी जा रही है कि यदि विवाह नहीं किया गया तो पत्र लिखने वाली युवती गलत कदम भी उठा सकती है. महाराज ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह तक कह दिया कि विवाह की बात सुनकर उनके कान पक गए हैं.

























