होम राज्य राम मंदिर की थीम पर बनाया नेकलेस’ 5000 से ज्यादा अमेरिकी हीरे...

राम मंदिर की थीम पर बनाया नेकलेस’ 5000 से ज्यादा अमेरिकी हीरे और 2 किलो चांदी लगाई गई अयोध्या के राम मंदिर के लिए किया जाएगा गिफ्ट।

रसेश ज्वेल्स के निदेशक कौशिक काकाड़िया ने इस नेकलेस को तैयार कराया है। - Dainik Bhaskar

सूरत। रसेश ज्वेल्स के निदेशक काकाड़िया ने सोमवार (18 दिसंबर) को कहा- हमने अयोध्या के नए राम मंदिर से प्रेरित होकर राम मंदिर की थीम पर एक नेकलेस बनाया है। इसे बिजनेस के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है। हम इसे राम मंदिर को गिफ्ट करना चाहते हैं। सूरत के मशहूर हीरा व्यापारी कौशिक काकाड़िया ने नेकलेस के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि इस नेकलेस में 5000 से ज्यादा अमेरिकी हीरे और 2 किलो चांदी लगाई गई है साथ ही रामायण के मुख्य किरदार को इस नेकलेस की स्ट्रिंग में तराशा गया है। इस नेकलेस को तैयार करने में 40 ऑर्टिस्ट को 35 दिन में लगे है। इसे शीघ्र ही अयोध्या के राम मंदिर के लिए गिफ्ट किया जाएगा।

अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इस कार्यक्रम में PM समेत देश के कई नेता-अभिनेता और उद्योगपति पहुंचेंगे। आम लोगों 23 जनवरी से भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here