होम राज्य उत्तर प्रदेश धूमधाम से मनाया गया भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी का 39वां वार्षिकोत्सव-मेधावी...

धूमधाम से मनाया गया भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी का 39वां वार्षिकोत्सव-मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित,

बिल्सी से – ललित वार्ष्णेय की खबर

बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज का 39वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बदायूं के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा.आरसी गुप्ता, डा.कमलेश गुप्ता एवं अध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित-माल्यार्पण कर की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव पशु के समान होता है। इसलिए सभी को चाहिए कि वह शिक्षित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़ कर एक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कॉलेज में हाईस्कूल में टॉपर रही छात्रा कनिष्का सैन और इंटरमीडिएट में टॉपर रही छात्रा रेशू वाष्र्णेय, भूमिका, नैना वाष्र्णेय एवं गृह परीक्षाओं में मेधावी रहे एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओ को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अध्यापक के रुप में प्राइमरी विभाग से शिवानी माहेश्वरी, जूनियर विभाग से राजेंद्र कुमार शर्मा एवं सीनियर विभाग से माधुरी शंखी को चुना गया। शिक्षक धीरेंद्र सिंह को लकी टीचर चुना गया।

इस मौके पर प्रबन्धक सुरेश बाबू गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, रमेश चंद्र, अवनेश वार्ष्णेय, जगदीश चंद्र, शंशाक वार्ष्णेय, भगवानदास, संजीव गुप्ता, मनोज कुमार, रंजीत वाष्र्णेय, प्रदीप सक्सेना, गीता रानी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here